एक्सप्लोरर

दरभंगा: मिड डे मील खाने के बाद 30 बच्चे बीमार, छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Darbhanga News: दरभंगा में मिड डे मील खाने के बाद 30 बच्चे बीमार हो गए. खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से फूड पॉइजनिंग की आशंका है. बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Darbhanga Mid Day Meal News: दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बोंआरी में मिड डे मील खाने के बाद करीब 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए. यह घटना शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को हुई, सभी बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगा. इसके बाद आनन-फानन सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां उनका इलाज चल रहा हैं. साथ ही इस घटना कि जानकारी एच एम द्वारा प्रशासन को  दी गई.

जानकारी के अनुसार, मिड डे मील में परोसी गई सब्जी रात के भिगोए गए चने से तैयार की गई थी, जिसमें रसोइये ने बताया कि चनों के साथ एक मरी हुई छिपकली थी. खाना खाते समय एक छात्र ने छिपकली देखी और जोर से चिल्लाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया.इसके बाद एक-एक कर 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत की. स्कूल प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को बिरौल सीएचसी पहुंचाया.

पुलिस शुरू कर दी मामले की जांच
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है.सभी बच्चों को स्लाइन और आवश्यक दवाएं दी जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन कुछ की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है.घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पद (बीडीओ) और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

इस घटना को ले अभिभावक काफी आक्रोशित हैं,अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मांग की कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

बच्चों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार मंडल ने बताया कि घटना के समय वे विद्यालय में मौजूद नहीं थे. उन्हें BLO सुपरवाइजर के रूप में मतदाता सूची सुधार कार्य में लगाया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही वे स्कूल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने दावा किया कि सिर्फ दो बच्चों की तबीयत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

जिम्मेदारों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
मिड डे मील प्रभारी संजय कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मिड-डे मील के बर्तन में कीड़ा या छिपकली मिलने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि करीब 30 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने पर हेड मास्टर समेत जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget