एक्सप्लोरर

दरभंगा ब्लास्ट: यूपी से गिरफ्तार कफील को 6 दिनों के रिमांड पर लेगी NIA, सलीम को भेजा गया बेऊर

पेशी से पहले संदिग्ध आतंकी कफील और सलीम को लेकर एनआईए की टीम गार्डिनर अस्पताल पहुंची, जहां उनका कोविड टेस्ट कराया गया. टेस्ट कराने के बाद एटीएस कार्यालय लौट गई. 

पटना: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को सिकंदराबाद से आए कपड़े के पार्सल में हुए ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों में से एक कफील को एनआईए पूछताछ के लिए छह दिनों के रिमांड पर लेगी. जबकि उसके सहयोगी सलीम को कोर्ट ने बेऊर भेज दिया है. मालूम हो कि शनिवार को एनआईए के अधिकारी कफीम और सलीम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. 

पाकिस्तान से हुई है फंडिंग 

कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को एनआईए विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कफील को रिमांड पर भेज दिया गया. इस संबंध एनआईए की वकील छाया मिश्रा का कहना है कि यह पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़ा हुआ है और पाकिस्तान से उसकी फंडिंग हुई है. इसको लेकर एनआईए ने कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट एनआईए कोर्ट में पेश किया है. फंडिंग सलीम के खाते में हुई है और सलीम लगातार लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर इकबाल काना के संपर्क में था. सलीम का रिमांड बीमार होने के कारण एनआईए नहीं ले पाई है. मामले में प्रवर्तन निदेशालय की भी सहायता ली गई है. एनआईए की टीम साथ ही यूएपीए एक्ट भी लगाया गया है. छाया मिश्रा ने यह भी कहा कि एनआईए की टीम तीनों गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करेगी. फिर तीनों को 9 जुलाई को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दोनों का कराया गया कोरोना टेस्ट

बता दें कि पेशी से पहले संदिग्ध आतंकी कफील और सलीम को लेकर एनआईए की टीम गार्डिनर अस्पताल पहुंची, जहां उनका कोविड टेस्ट कराया गया. टेस्ट कराने के बाद एटीएस कार्यालय लौट गई. हालांकि, सलीम ने अधिकारियों से उसके तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उसे इलाज के लिए आईजीआईएमएस ले जाया गया. इस संबंध में आईजीआईएमएस के मेडिकल अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि उनका कई टेस्ट किया गया है. उनका इलाज भी किया गया है. कुछ मेडिकल इक्विपमेंट्स लगा दिए गए हैं. वह अब बिल्कुल मेडिकल फिट हैं. ट्रैवल भी कर सकते हैं. अधिकारियों को उन्हें ले जाने की इजाजत दे दी है. 

दरभंगा ब्लास्ट मामले मुख्य साजिशकर्ता

मालूम हो कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली से दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम और हाजी सलीम को से गिरफ्तार किया गया. ये इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है. मिली जानकारी अनुसार हाजी सलीम उर्फ टुइया शामली के कैराना के बिस्तायान मोहल्ले का और कासिम उर्फ कफील आलखुर्द का निवासी है. 

एनआईए के मुताबिक दरभंगा ब्लास्ट मामले मुख्य साजिशकर्ता मो. सलीम अहमद अर्फ हाजी सलीम और कफील हैं. जांच में यह बात सामने आई है. मिली जानकारी अनुसार हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आतंकियों ने फरवरी 2021 में हाजी सलीम के घर पर मुलाकात की थी और बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी. 

यह भी पढ़ें -

आपस में 'भिड़े' नीतीश कुमार के दो मंत्री, एक ने दी सलाह, तो दूसरे ने 'सीमा' में रहने की दी चेतावनी

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी यादव को बताया 'नॉन-सीरियस' नेता, कहा- 'उनकी बातों को ज्यादा महत्व ना दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget