एक्सप्लोरर

Bihar News: राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा 'सियासी' भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

Makar Sankranti 2024: मंकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. राबड़ी आवास के अलावा मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी सीएम जाने वाले हैं.

पटना: बिहार के सियासी गलियारे में अलग-अलग दलों की ओर से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर आज सोमवार (15 जनवरी) को राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा सियासी भोज हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी शामिल होंगे. इसको लेकर सियासत तेज है. मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए. आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं.

12 बजे से राबड़ी आवास पर होगा भोज

राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा. नीतीश कुमार 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास जाएंगे. यहां लालू यादव और तेजस्वी भी मौजूद रहेंगे. वहीं जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी भोज का आयोजन किया गया है. इसमें भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे.

क्या कहते हैं राजनीतिक दल?

बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है. उधर कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि अब अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है. जनता भी तय कर चुकी है कि इस बार सचमुच अच्छे वाले दिन लाने हैं, फर्जी वाले दिन नहीं लाने हैं. बीजेपी की विदाई करनी है.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव सामने है. इसमें राजनीति की संक्रांति होगी. सबने देखा है कि बिहार की सरकार बिहार की जनता की भलाई के लिए काम कर रही है. नीतीश-तेजस्वी की सरकार में नौकरी की बहार है. उधर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि नीतीश कुमार की कोई इच्छा नहीं है. वह सूत्रधार हैं. हालांकि हम सभी जरूर चाहते हैं कि सारा समन्वय स्थापित हो जाए, सीटों का बंटवारा हो क्योंकि समय अब काफी कम बचा है.

रत्नेश सदा के यहां 1000 लोगों की व्यवस्था

भोज को लेकर मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि अचानक यह प्रोग्राम बना है. कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू की तो मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया कहा कि वह आएंगे. लगभग 1000 लोगों की व्यवस्था की गई है. इसमें सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता शामिल होंगे. मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा किसी दूसरी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- 'युवाओं को अक्षत की जरूरत नहीं', RJD मंत्री का राम मंदिर पर बयान, कहा- 'कल ये देश को जलाकर राख बांटेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब
बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बिहार के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई इलाकों में झमाझम बरसात
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget