एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जाने के लिए सासाराम प्लेटफॉर्म पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं को नहीं मिल रही सुविधा

Kumbh Mela: कुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं ने शिकायत की है कि ट्रेनें कई घंटे तक विलंब से चल रही हैं. स्टेशन पर बैठने की जगह और पीने के पानी की व्यवस्था भी नाकाफी है. परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Maha Kumbh In Prayagraj: महाकुंभ मेले में जाने के लिए सासाराम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. स्थिति इतनी विकट हो गई है कि ट्रेन आते ही श्रद्धालु उस पर चढ़ने के लिए आपाधापी मचाने लगते हैं. भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को सहूलियतें देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन सासाराम स्टेशन पर हालात इसके उलट दिखाई दे रही है. यात्रियों को न तो सुविधाजनक ट्रेनें मिल पा रही हैं और न ही समय पर कोई सूचना.

 कई घंटे तक विलंबित हो रही हैं ट्रेनें 

श्रद्धालुओं ने शिकायत की है कि ट्रेनें कई-कई घंटे तक विलंब से चल रही हैं. स्टेशन पर बैठने की जगह और पीने के पानी की व्यवस्था भी नाकाफी है. इस कारण श्रद्धालुओं को कुंभ में जाने के लिए अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि कुंभ में जाने के लिए पहले ही पर्याप्त ट्रेनें नहीं हैं और जो ट्रेनें हैं, वे अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं. 

प्लेटफॉर्म पर जैसे ही ट्रेन आती है, श्रद्धालुओं की भीड़ उस पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगती है. हालात इतने खराब हो जाते हैं कि यात्रियों के सामान गिरने और चोट लगने तक की घटनाएं सामने आ रही हैं. यह न केवल यात्रियों के लिए जोखिम भरा है, बल्कि यह रेलवे प्रबंधन की लापरवाही को भी उजागर करता है.

श्रद्धालुओं की भारतीय रेलवे से मांग

सासाराम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का यह हाल भारतीय रेलवे प्रशासन के दावों पर सवाल खड़ा करता है. यात्रियों ने कहा कि रेलवे को पहले से ही कुंभ मेले के लिए अतिरिक्त ट्रेनें और व्यवस्थाएं करनी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा. स्टेशन पर न तो सही सूचना मिल रही है और न ही अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है.

श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि कुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं और प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं. उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो यह स्थिति और भी खराब हो सकती है. सासाराम रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अव्यवस्था और असुविधा बड़ी समस्या बन चुकी है. 

ये भी पढ़ेंः 'मिलना चाहिए था भारत रत्न', किशोर कुणाल के परिवार के बाद जीतन राम मांझी ने दोहराई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget