एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के सीवान में भीड़ ने पुलिसकर्मी को पीटा, अपहरण के बाद युवक की हत्या से भड़का आक्रोश

Bihar Crime News: सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र की घटना है. युवक की हत्या को लेकर परिजनों का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस देर से पहुंची. समय पर एक्शन लिया जाता तो युवक की जान बच जाती.

Siwan News: बिहार में एक बार पुलिस पर हमला किया गया है. मामला सीवान जिले का है. एक युवक की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से निकला. पूरी घटना बीते रविवार (23 मार्च, 2025) की रात का है. सीवान सदर अस्पताल परिसर में पुलिसकर्मी को पीटा गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कई युवक एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चला रहे हैं.

दरअसल रविवार की रात मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव निवासी भगवान यादव के पुत्र विशाल यादव की लाश बरामद की गई. विशाल सात बजे के करीब बाजार जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रात के करीब नौ बजे तीतरा बाजार में ही एक स्कूल के पीछे से विशाल का शव मिला. जानकारी मिली तो परिजन भी पहुंचे. देखा गया तो पता चला शव विशाल यादव का ही था.

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

मौत के बाद भी शव लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों और गांव के लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट गया. पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग हंगामा करने लगे. कहा गया कि पुलिस को अपहरण की सूचना शाम के सात बजे दी गई थी लेकिन पुलिस रात के 11:30 बजे पहुंची. मृतक विशाल यादव के पिता ने कहा कि अगर पुलिस समय पर पहुंचकर कोई एक्शन लेती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी.

घटना के बाद रात के करीब 11:30 बजे पुलिस सदर अस्पताल पहुंची जहां परिजन उग्र हो गए. एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की गई. पिटाई की गई. थप्पड़ चलाए गए. इस मामले में सीवान एसपी के निर्देश पर सोशल मीडिया टीम की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर पूरी जानकारी दी गई है. बताया गया है कि रविवार को मैरवा थाना क्षेत्र के तीतरा बाजार में हुई हत्या के आक्रोश में लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया. इस मामले में मृतक पक्ष एवं अन्य पक्षों के बीच बहस एवं झड़प हुई. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया. पुलिसकर्मी को आम जनता द्वारा पीटे जाने की बात पूर्णतः असत्य है. विधि-व्यवस्था सामान्य है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार: कब्रिस्तान के मुद्दे पर सदन में छिड़ी बहस, सवाल उठा तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बोले- 'DM-SP को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget