एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से की चार लाख की लूट, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

Muzaffarpur News: सरैया थाना क्षेत्र का है. पेट्रोल पंप के नोजल मैन से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है.

मुजफ्फरपुर: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के छितरी रोड में शनिवार की देर शाम पेट्रोल पंप (Muzaffarpur News) पर दो बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब चार लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं, इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की. बदमाशों ने दहशत पैदा करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. जिसमें दो गोली का खोखा मौके पर से मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सरैया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पहले एक बाइक से पेट्रोल पंप पर दो बदमाश पहुंचे और फिर कुछ देर के बाद एक अन्य बाइक से चार की संख्या में बदमाश हथियार के साथ पहुंचे. पेट्रोल पंप के नोजल मैन को हथियार दिखाकर लूट लिया. इसके बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर के भी पास बदमाश पहुंचे और हथियार के बल पर लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी. वहीं, इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी. बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है कि छह की संख्या में दो बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे हुए थे. बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की करवाई में जुटी हुई है. फायरिंग की भी सूचना है. पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातिगत सर्वेक्षण पर बिहार के मंत्री बोले- सभी विधायी और वैधानिक कदम उठाने को तैयार है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget