एक्सप्लोरर

दिल्ली की तरह बिहार में भी दिखेगी सत्ता विरोधी लहर? दीपांकर भट्टाचार्य के बयान ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Delhi Assembly Election Result 2025: भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 में महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा. 2025 में हम बीजेपी को हराएंगे, जैसा हमने पड़ोसी राज्य झारखंड में किया.

Delhi Assembly Election Result 2025: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में सत्ता विरोधी भावना ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ काम किया और ऐसी ही भावना बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भी नुकसान पहुंचाएगी. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

‘कांग्रेस-AAP में बेहतर समझ होती तो ऐसा नहीं होता' 
वामपंथी नेता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इस बात को खारिज कर दिया कि कांग्रेस ने ‘आप’ के वोट काटे, जिसके कारण अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा. भट्टाचार्य ने कहा, 'दिल्ली में देखा गया है कि लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव में ‘आप’ का समर्थन किया. इस बार, ऐसे मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के पक्ष में वोट दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और ‘आप’ के बीच बेहतर समझ होती, तो बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती.

‘AAP को इससे सबक सीखना चाहिए’
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘लेकिन ‘आप’ को इससे सबक सीखना चाहिए. उसे 10 प्रतिशत से अधिक वोटों का नुकसान हुआ है. उसे इस बात पर विचार करना चाहिए कि उसने आम आदमी का विश्वास कैसे खो दिया. भाकपा (माले) लिबरेशन के नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव 'स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए' और निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदाता सूची में हेराफेरी की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया. वामपंथी नेता ने कहा, 'महाराष्ट्र में इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जहां बीजेपी और उसके सहयोगियों ने शानदार जीत हासिल की थी. दिल्ली में भी यही कहानी दोहराई गई.

‘चुनाव एक तमाशा बनकर रह जाएंगे’
दीपांकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं, तो चुनाव एक तमाशा बनकर रह जाएंगे. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने हाल में कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन 'लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए' किया गया था, जिसे मीडिया के एक वर्ग ने क्षेत्रीय दलों द्वारा कांग्रेस को समायोजित करने की अनिच्छा का संकेत बताया. यादव के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर वाम नेता ने कहा, ‘‘वह बयान दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ के अलग-अलग चुनाव लड़ने के संदर्भ में दिया गया था लेकिन बिहार में महागठबंधन बहुत पुराना है. 

वामपंथी नेता ने कहा हमने 2020 में एक साथ चुनाव लड़ा और 2025 में फिर से साथ लड़ेंगे. हम यहां बीजेपी को हराएंगे, जैसा हमने पड़ोसी राज्य झारखंड में किया. दिल्ली में 10 साल के शासन के खिलाफ विरोध की लहर ‘आप’ पर भारी पड़ी. बिहार के लोग 20 साल से बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशासन को झेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Elections Result: दिल्ली में AAP के सामने नहीं टिक पाई JDU, बुराड़ी सीट पर कितने वोटों से हारे शैलेंद्र कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget