एक्सप्लोरर

Delhi Elections Result: दिल्ली में AAP के सामने नहीं टिक पाई JDU, बुराड़ी सीट पर कितने वोटों से हारे शैलेंद्र कुमार?

Nitish Kumar: जेडीयू ने बुरारी विधान सभा सीट से अपने प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार झा को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन शैलेंद्र कुमार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव झा से हार का सामना करना पड़ा है.

JDU Candidate Shailendra Kumar Jha: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी की जीत को माना जाए कि दिल्ली में एक लहर बन गई और आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई, लेकिन इस लहर में बीजेपी के बिहार के दो जेडीयू और एलजेपीआर सहयोगी अपनी सीट नहीं बचा पाए और दोनों को करारी हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली की जनता को नीतीश पर भरोसा नहीं?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भले बिहार में अपना जलवा दिखा रही हो, लेकिन दिल्ली की जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया है और उनके प्रत्याशी को करीब बीस हजार वोटों से हार का सामना  करना पड़ा है. दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों में से बीजेपी ने एनडीए में बिहार के सहयोगी पार्टी नितीश कुमार जेडीयू पार्टी और चिराग पासवान की एलजेपीआर को एक-एक सीट दिया था.

जेडीयू ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंतर्गत बुरारी विधान सभा सीट से अपने प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार झा को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन शैलेंद्र कुमार को अपने निकट निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव झा से 20601 वोटो के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. बुराड़ी विधानसभा सीट के 25 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव झा को 1,21,181 वोट जबकि जेडीयू के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार झा को 100580 वोट मिले.  हालांकि जेडीयू ने 65 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पर पहली बार दांव नहीं लगाया है.

पिछले बार 2020 भी जदयू के टिकट पर शैलेंद्र कुमार बुराड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. 2020 में AAP के संजीव झा ने बड़ी जीत दर्ज की थी. उन्होंने जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को बड़े फर्क 88158  से हराया था. आम आदमी पार्टी के संजीव झा को 1,39,598 वोट मिले थे, जबकि शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट ही मिले थे. हालांकि पिछले बार की अपेक्षा शैलेंद्र कुमार को 60000 से अधिक वोट मिले हैं, लेकिन बीजेपी की लहर में भी जेडीयू जीत दर्ज करने में असफल रही.

बुराड़ी सीट से दूसरी बार लड़े थे शैलेंद्र कुमार

बता दें कि शैलेंद्र कुमार झा पेसे से एक राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ दिल्ली के एक चर्चित बिजनेसमैन भी है. हालांकि वह मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई मगध यूनिवर्सिटी स्थित की पटना के एएन कॉलेज में ग्रेजुएशन किया था. उसके बाद  बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे और दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तौर पर अपनी पहचान बनाई. वह ब्राह्मण जाति से आते हैं.

बुराड़ी विधानसभा सीट में ज्यादातर पूर्वांचल के मतदाता हैं, इस लिए नीतीश कुमार ने शैलेंद्र झा पर दो बार भरोसा किया, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उसकी बड़ी वजह यह भी है कि उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव झा भी बिहार से आते हैं. वह आप के सिंबल पर 2013 से लगातार जीतते आ रहे हैं और पूर्वांचल के मतदाताओं में अपना छवि अच्छे नेता के रूप में बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः Delhi Result 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget