एक्सप्लोरर

Sitaram Yechury: 'जातीय सर्वे पर बीजेपी का आरोप निराधार, I.N.D.I.A गठबंधन मजबूत है', पटना पहुंचकर बोले सीताराम येचुरी

Sitaram Yechury News: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बीजेपी के आरोपों को नए सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की ओर से जाति गणना की रिपोर्ट पेश किए गए हैं सब ठीक है.

पटना: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने सोमवार (9 अक्टूबर) को बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित सर्वेक्षण को "पचा नहीं पा रही है, जिसके निष्कर्ष पिछले सप्ताह जारी किए गए थे. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन मजबूत है. देखने वाले देखते रहेंगे. हमें देश के लोगों की चिंता है. देश के लोगों का सपोर्ट I.N.D.I.A गठबंधन को मिल रहा है.

जातीय गणना की रिपोर्ट पर बीजेपी आरोप निराधार

सीताराम येचुरी ने बीजेपी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि सर्वे में निष्कर्ष में विसंगतियां हैं. उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रव्यापी जाति आधारित जनगणना क्यों नहीं करा पाई. माकपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.

येचुरी ने यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, "हमने जाति आधारित सर्वेक्षण का हमेशा समर्थन किया है. हमारा मानना है कि राज्य सरकार ने यह काम पूरी जिम्मेदारी के साथ किया है." येचुरी दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित करने के लिए बिहार आए हैं.

'वास्तविकता को पचा नहीं पा रही बीजेपी'

येचुरी से बीजेपी के इस आरोप को लेकर सवाल किया गया था कि सर्वेक्षण में कई पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय किया गया है. बीजेपी का आरोप है कि आंकड़ों को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है कि वे बिहार के सत्तारूढ़ 'महागठबंधन', विशेष रूप से इसके सबसे बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अनुकूल हैं. माकपा नेता येचुरी ने इस सवाल के जवाब में कहा, "बीजेपी वास्तविकता को पचा नहीं पा रही. उसे पिछड़े वर्गों की इतनी ही चिंता थी, तो उसने जाति आधारित सर्वेक्षण क्यों नहीं कराया? वह नौ साल से सत्ता में है."

'बीजेपी कर रही है एजेंसियों का दुरुपयोग'

उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय सिंह जैसे नेताओं की गिरफ्तारी "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसी का खुला दुरुपयोग है." येचुरी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि ईडी के मामलों में "सजा दिए जाने की दर 0.1 प्रतिशत से भी कम है, जो बहुत कम है. पांच हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से केवल 23 में ही दोषसिद्धि हुई है."

 ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लालू-नीतीश के इशारे पर रची जा रही साजिश', BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget