एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: बढ़ते कोरोना संकट के बीच जानिए बिहार में क्या है तैयारी, IGIMS के अधीक्षक ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Corona Update: कोरोना को देखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्य अलर्ट मोड में आ गए हैं. बिहार में भी एहतियातन तैयारी की जा रही है. हालांकि इतने केस अभी बिहार में नहीं हैं.

Coronavirus Bihar Patna Update: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने टेंशन बढ़ा दी है. ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 (BF.7 Omicron Variant) के भारत में भी मरीज मिल चुके हैं. ये केस गुजरात और ओडिशा से सामने आए थे. इसके साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्य अलर्ट मोड में आ गए हैं. तैयारी की जा रही है कि कोरोना से कैसे लड़ना है. लोगों से प्रीकॉशन डोज भी लेने की अपील की जा रही है. इस नए वेरिएंट को देखते हुए जानिए बिहार में कोरोना की क्या स्थिति है और सरकार क्या व्यवस्था कर रही है.  

आईजीआईएमएस में होगा 500 लोगों का इलाज

पटना के आईजीआईएमएस में कोरोना की तैयारी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हम इस बार बेहतर तैयारी में हैं. कोरोना का इलाज डॉक्टरों और स्टाफ को पता है. कहा कि आईजीआईएमएस में हम 500 लोगों का इलाज कर सकते हैं जैसे हमने पहले किया था. हमारे पास सभी व्यवस्था है. बिहार के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.

एक नजर में देखें गुरुवार की रिपोर्ट

  • कोरोना के मरीज मिले- 00
  • 24 घंटे में कितने स्वस्थ हुए- 00
  • बिहार में एक्टिव केस- 03
  • 24 घंटे में सैंपल जांच- 46,510
  • बिहार में अब तक कितने स्वस्थ हुए- 8,39,059
  • बिहार में रिकवरी प्रतिशत- 98.555

बिहार पूरी तरह से अलर्ट

कोरोना की खबरों के बीच आईजीआईएमएस के अधीक्षक ने साफ कह दिया है कि बिहार के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं बीते गुरुवार को ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि यहां उतने केस नहीं हैं. कल तक कि रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा था कि बिहार में तो सिर्फ तीन एक्टिव केस हैं.

हर पॉजिटिव मरीज का होगा जीनोम सीक्वेंसिंग

गुरुवार को आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि बिहार में अभी नए वेरिएंट का एक भी मरीज सामने नहीं आया है. फिर भी हमलोगों की तैयारी है. उन्होंने कहा कि जो भी कोरोना पॉजिटिव मरीज आएगा उसका जीनोम सीक्वेंसिंग भी किया जाएगा ताकि वेरिएंट का पता लगाया जा सके. इस वार्ड में आईसीयू की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. नए वेरिएंट से किसी को घबराने की जरूरत नहीं. इसकी इंटेंसिटी ज्यादा हो सकती है लेकिन इसका ड्यूरेशन कम रहेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो BJP के इन 2 नेताओं के कारण NDA में हुई टूट? नाम लेकर विजेंद्र यादव ने अब जाकर खोली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget