एक्सप्लोरर

बिहार में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 13 हजार से अधिक मरीज, 84 लोगों की हुई मौत

Bihar Corona Updates: कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,03,895 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं, राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 77.09 प्रतिशत है, जो पिछले 24 घंटे में 0.34 प्रतिशत कम हो गया है.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है. वहीं, रोजाना हज़ारों नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  राज्य में कुल 13,374 नए मरीज सामने आए हैं. ऐसे में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 98,747 हो गई है. जल्द ही आंकड़ा 1 लाख पार कर जाएगा. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना की जद में आकर 84 लोगों के जान गंवाई है. जबकि 8818 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. 

पटना की स्थिति बदतर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटे में सूबे की राजधानी पटना में कोरोना के 2207 नए मरीज सामने आए हैं. जबकि औरंगाबाद में 597, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, गया में 1133, मुजफ्फरपुर में 490, नालंदा में 423, नवादा में 209, पूर्णिया में 548, सारण में 589, सुपौल में 427, वैशाली में 220 और पश्चिमी चंपारण में 547 मामले सामने आए हैं. 

 

रिकवरी रेट में आई गिरावट

कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,03,895 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं, राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 77.09 प्रतिशत है, जो पिछले 24 घंटे में 0.34 प्रतिशत कम हो गया है. मालूम हो कि राज्य में एक मई से 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीका देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इतनी बड़ी जनसंख्या के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है.

इधर, राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 29 अप्रैल से शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जो फैसला लिया गया है, उनमें ये निर्णय शामिल हैं- 

1. दिनांक 29.04.2021 से सारी दुकानें शाम 6 बजे की बजाय 4 बजे शाम में बन्द होगी.

2. जिला प्रशासन बाजारों में गश्ती करेगा ताकि भीड़ नहीं हो. इसके लिए आवश्यकतानुसार क्षेत्रवार/मोहल्लावार दुकानों को अल्टरनेट दिनों पर खोलने का आदेश दिया जा सकेगा. आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन भीड़-भाड़ की जगह वाली मंडियों पर भी प्रतिबन्ध लगाते हुए उन्हें खुले जगह में स्थानान्तरित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकता है.

3. विवाह समारोह के लिए 50 व्यक्तियों की और अंतिम संस्कार के लिए 20 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी. विवाह समारोह के लिए नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से प्रभावी होगी. विवाह समारोह में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा.

4. इस अवधि के दौरान सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे. सभी कर्मियों को घर से काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 4 बजे शाम में बन्द हो जायेगी.

यह भी पढ़ें -

बिहारः शाम छह से सुबह के छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू, शादी में 50 लोग और श्राद्ध में 20 लोग हो सकेंगे शामिल

 

पप्पू यादव का 'सिस्टम' पर सवाल, कहा- स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं सब ठीक और अधिकारी कर रहे ब्लैकमार्केटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget