एक्सप्लोरर

BJP एमएलसी का विवादित बयान, कहा- 'घोटालेबाज' नीतीश कुमार को जेल भिजवा कर ही दम लूंगा

बीजेपी में रहकर नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के संबंध में उन्होंने कहा, " मुझे किसी से डर नहीं लगता. गतल होने पर मैं किसी के भी खिलाफ बोल सकता हूं, चाहे वह वो कोई भी हो."  टुन्ना पांडेय ने कहा कि वो बहुत जल्द नीतीश कुमार की पोल खोलने वाले हैं.

सिवान: बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने बीजेपी नेता के प्रति नाराजगी जाहिर की है. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से उनकी शिकायत भी की है. मामले में बीजेपी कुछ संज्ञान लेती, इससे पहले फिर एक बार बीजेपी एमएलसी का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वे किसी से डरने नहीं वाले. वो मुख्यमंत्री को जेल भिजवा कर ही दम लेंगे, चाहे अंजाम जो भी हो.

शराब घोटालेबाज हैं नीतीश कुमार

बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, " नीतीश कुमार साल 2009 के शराब घोटालेबाज हैं. ऐसे में मैं बहुत जल्द उन्हें जेल भिजवाऊंगा." उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. अब मैं भी इस बात को दोहराता हूं.

बीजेपी में रहकर नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के संबंध में उन्होंने कहा, " मुझे किसी से डर नहीं लगता. गतल होने पर मैं किसी के भी खिलाफ बोल सकता हूं, चाहे वह वो कोई भी हो."  टुन्ना पांडेय ने कहा कि वो बहुत जल्द नीतीश कुमार की पोल खोलने वाले हैं, जिससे उनके  पैर के नीचे की जमीन खिसक जाएगी. नीतीश कुमार मेरे नेता कभी भी नहीं हो सकते. 

उपेंद्र कुशवाहा ने की शिकायत

बता दें कि बीते कुछ दिनों से बीजेपी एमएलसी लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इस बात से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी एमएलसी के बयान से खफा जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से शिकायत की है. बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, " यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी. ऐसा बयान अगर किसी जद(यू) के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........!" हालांकि, बीजेपी की ओर से अब तक इस प्रकरण में कोई रिएक्शन नहीं आया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार में BJP और JDU आमने-सामने, कुशवाहा ने संजय जायसवाल से की शिकायत, जानें- पूरा मामला

टूट के कयासों पर मांझी ने लगाया 'फुलस्टॉप', कहा- NDA में ही रहते हुए आवाज उठाते रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget