एक्सप्लोरर

बिहार में BJP और JDU आमने-सामने, कुशवाहा ने संजय जायसवाल से की शिकायत, जानें- पूरा मामला

बीते दिनों एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा था कि मोहम्मद शहाबुदीन की साजिश के तहत हत्या की गई है. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी हाथ है. शहाबुदीन के साथ नीतीश कुमार ने गलत किया और इसका उन्हें पाप लगेगा.

पटना: क्या बिहार के सियासी गलियारों में कुछ पक रहा है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि इन दिनों सत्ता पक्ष के नेताओं के तेवर बदले-बदले हैं. नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी कयासों को जन्म दे रही है. बीते दिनों बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा ही बयान दिया है. बीजेपी एमएलसी के बयान के बाद जहां सियासी पारा चढ़ गया है. वहीं, सूबे में एनडीए घटक दल जेडीयू और बीजेपी आमने-सामने आ गई है. 

कुशवाहा ने की शिकायत

बीजेपी एमएलसी के बयान से खफा जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से शिकायत की है. बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, " यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी. ऐसा बयान अगर किसी जद(यू) के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........!"

 

क्या है पूरा मामला?

दरसअल, बीते दिनों एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा था कि जब तक मोहम्मद शहाबुदीन के परिवार का कोई सदस्य सदन में नहीं नहीं जाता तब तक वो कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि पूर्व सांसद की साजिश के तहत हत्या की गई है. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी हाथ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर चाहते तो मोहम्मद शहाबुदीन के शव को सिवान की मिट्टी नसीब हो सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ."

उन्होंने कहा था, " अभी सिक्किम से एक कोरोना पॉजिटिव शख्स का शव बिहार लाया गया. लेकिन 4 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे शहाबुदीन के साथ नीतीश कुमार ने गलत किया और इसका उन्हें पाप लगेगा." बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा था कि मोहम्मद शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली है. उन्होंने भागलपुर जेल से सिवान आने के बाद कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. यही सच बोलने की उन्हें सजा मिली. लेकिन नीतीश कुमार एक बार दूसरी नंबर की पार्टी, तो एक बार तीसरी नंबर की पार्टी होने के बाद भी मुख्यमंत्री बने. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. ये बात सच है.

 

वहीं, मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, " मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के भी हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश कुमार आज सत्ता में राज कर रहे हैं." बीजेपी एमएलसी की इन्हीं बातों से नाराज कुशवाहा ने संजय जायसवाल से शिकायत की है और इस ओर ध्यान देने को कहा है.

यह भी पढ़ें -

बिहार के कोर्ट में बाबा रामदेव के खिलाफ परिवाद दायर, एलोपैथी को लेकर दिया था बयान

Bihar Lockdown-4: छूट मिलते ही सड़कों पर दिखने लगी भीड़, कहीं मनमानी पड़ ना जाए भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget