एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साइलेंट वोटर्स में लगेगी सेंध! बिहार में कांग्रेस उठाएगी महिलाओं के मुद्दे

Alka Lamba: अलका लांबा ने कहा कि एक अभियान के तहत हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता पूरे बिहार के सभी प्रखंडों में हर पंचायत स्तर तक बैठक करेगीं. हम लोग तमाम आधी आबादी से मिलेंगे और चर्चा करेंगे.

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से यानी 20 सालों से लगातार मुख्यमंत्री के पद पर हैं और उसकी बड़ी वजह यह है कि बिहार की आधी आबादी यानी 48% महिलाओं का वोट नीतीश कुमार के पाले में जाता है, जिसे साइलेंट वोटर भी कहा जाता है. इस बात को सभी राजनीतिक दल सहित आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी अच्छी तरह समझते हैं.

नीतीश कुमार की खास वोटर हैं महिलाएं

बिहार में लगभग दो करोड़ से ज्यादा जीविका दीदी हैं, जो नीतीश कुमार की खास वोटर मानीं जाती हैं. इन महिला वोटर को साधने के लिए जहां तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना की घोषणा की है तो वहीं अब कांग्रेस भी महिला वोटरों को साधने की पूरी तैयारी में जुट गई है. उसके लिए बड़ा अभियान चलाने वाली है.

कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने बिहार का दौरा कर पटना में बड़ी घोषणा की है और कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उनके पास पहुंचेगी अलका लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में महिला कांग्रेस के जरिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिसका नाम रखा गया है 'महिला की बात कांग्रेस के साथ'.

इसके तहत महिलाओं के लिए बिहार सरकार जो योजना बना रही है, लेकिन उस पर अपराध भ्रष्टाचार हावी है. इस कारण महिलाओं के हित के लिए कांग्रेस पार्टी के दो दिवसीय महिला शिविर की शुरुआत शुक्रवार से हुई है. उन्होंने बताया कि इस शिविर में हम लोग घोषणा नहीं न्याय पथ तैयार कर रहे हैं. इसके बाद महिला की बात कांग्रेस के साथ 20 अप्रैल से शुरुआत होगी, जो 31 मई तक चलेगी.

अलका लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता पूरे बिहार के सभी प्रखंडों में हर पंचायत स्तर तक बैठक करेगीं. इसके तहत हम लोग तमाम आधी आबादी से मिलेंगे और चर्चा करेंगे. इसमें मुख्य रूप से सभी जीविका दीदी, स्वयं सहायता समूह की महिला, आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका, रसोईया, आशा कार्यकर्ता ऐसी तमाम महिलाओं के साथ चर्चा होगी.

महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी कांग्रेस 

अलका लांबा ने कहा कि महिलाओं को ये बताया जाएगा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने जो महिलाओं को ठगा है, उसे न्याय दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी. साथ ही मजबूती के साथ इस भ्रष्ट सरकार को महिला कांग्रेस घेरने का काम करेगी. इस बार के सत्र में विधानसभा में चार्जशीट जारी करेंगे और डबल इंजन की सरकार को घेरने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार हुआ, लेकिन उसकी जांच नहीं हुई. हमारी सरकार आएगी तो हर क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के मानदेय को बढ़ाने का काम करेगी. हम लोगों ने बिहार के 2 जिलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने का काम किया है. सिनेट्री वेंडिंग मशीन से महिला हजारों सेनेटरी पैड बना रही है और लोगों को रोजगार भी मुहैया हो रहा है.

ये भी पढ़ें: मनोज झा ने कह दिया- तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के CM फेस, नीतीश कुमार पर क्यों भड़के?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget