एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के चौंकाने वाले बयान को कांग्रेस ने काटा, शकील अहमद खान ने बताई 'अंदर' की बात

Bihar News: शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ जितने भी दल हैं इंडिया गठबंधन में हैं. वे एबीपी न्यूज़ से गुरुवार को बात कर रहे थे.

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इंडिया गठबंधन को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था जिस पर अब कांग्रेस की ओर से असहमति जताई गई है. विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान  (Shakeel Ahmed Khan) ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि इंडिया गठबंधन अभी भी है. जब तक बीजेपी रहेगी तब तक उसके खिलाफ इंडिया गठबंधन रहेगा. राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ने का मतलब यह नहीं है कि इंडिया गठबंधन बिखर गया. इंडिया गठबंधन जब बना था तब भी केरल में कांग्रेस और वामदल ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ जितने भी दल हैं इंडिया गठबंधन में हैं. संसद में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरते हैं. क्या तेजस्वी का बयान बिहार में कांग्रेस को भी सीधा संदेश है कि वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे? इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है. इस पर उन्होंने कहा कि पिछली बार हम लोग 70 सीटों पर लड़े थे. उससे ज्यादा सीटें चाहिए. दो डिप्टी बने कांग्रेस की मांग है इस पर हम लोग कायम हैं. कांग्रेस की विश्वसनीयता बढ़ी है. लोकसभा चुनाव का नतीजा देख लीजिए. बिहार में ज्यादा सीटें चाहिए.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा है?

तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था. ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तकरार होना अस्वाभाविक बात नहीं है. तेजस्वी ने यह बयान तब दिया जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है. दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. दोनों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है जबकि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं. गठबंधन में दोनों दल लोक सभा चुनाव लड़े थे. 

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा है कि बिहार में कांग्रेस से हमारा गठबंधन पहले से था. गौरतलब हो कि बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा चुनाव होना है. सवाल उठ रहा है कि तेजस्वी यादव का जवाब बिहार में कांग्रेस को भी सीधा संदेश तो नहीं है कि वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे?

बीजेपी ने क्या कहा है?

इस पूरे मसले पर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शकील अहमद खान ने जिस तरह तेजस्वी को जो धमकी दी है उसका तेजस्वी पर कोई असर नहीं होगा. तेजस्वी जानते हैं कि कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय दलों पर आधारित हो चुकी है. उसका अपना जनाधार समाप्त हो चुका है. वैसे भी एक ठग एक दूसरे लोभी को कैसे बर्दाश्त करेंगे. यह सब घोटालेबाज हैं जो जेल जाने के डर से पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए थे. एक अलग गठबंधन बनाने के चक्कर में है तो दूसरा अलग गठबंधन बनाने के चक्कर में है. बिहार को यह लोग फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं लेकिन जनता सब समझ रही है.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस सहमत नहीं, BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget