एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: बिहार में प्रियंका गांधी का पहली बार 2 दिवसीय दौरा, यहीं मनाएंगी तीज और फिर जाएंगी मां जानकी मंदिर

Priyanka Gandhi: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बिहार आ रही हैं. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दो दिनों के बिहार दौरे से वोटर अधिकार यात्रा को काफी बल मिलेगा.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी सहित सभी विपक्षी दल वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. वोट चोरी के नारे के साथ 17 अगस्त से पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस यात्रा में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो देश के कई बड़े नेता भी इसमें शामिल हो रहे हैं. अब प्रियंका गांधी की भी एंट्री होने वाली है. 

दो दिन बिहार में रहेंगी प्रियंका गांधी

आगामी 26 और 27 अगस्त को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बिहार दौरे पर रहेंगी. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दो दिनों के बिहार दौरे से वोटर अधिकार यात्रा में काफी बल मिलेगा. प्रियंका के दो दिनों का दौरे में 26 अगस्त को वह सुपौल जिले में यात्रा करेंगी. उस दिन रात में विश्राम के बाद दूसरे दिन सीतामढ़ी का दौरा होगा और वह जानकी मंदिर में जाकर पूजा भी करेंगी. इन दो दिनों में वह बिहार की आधी आबादी महिला वोटरों को साधने का प्रयास करेंगी.

बता दें कि जिस दिन प्रियंका गांधी का बिहार में आगमन हो रहा है उसी दिन हरतालिका तीज व्रत है. बिहार में यह व्रत सुहागीन महिलाएं पूरे दिन उपवास रख कर अपने पति की लंबी आयु के की कामना करती हैं. उस दिन प्रियंका गांधी का बिहार आकर महिलाओं को ट्रिक देना, कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोर वोटर आधी आबादी पर सेंधमारी करने का प्रयास है.  

एनडीए के गढ़ में पहुंचेगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी जिस जगह दौरा करेंगी, वह एनडीए का गढ़ माना जाता है. अब कांग्रेस पार्टी इस फिराक में है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह शाहाबाद में एनडीए का सफाया कर दिया गया, उसी तरह उत्तर बिहार में भी एनडीए का सफाया हो और इसके लिए महिला वोटरों को  साधने की पूरी तैयारी है.

इसलिए प्रियंका गांधी का दौरा सोच समझकर तीज के दिन रखा गया है. हालांकि अभी चुनाव में वक्त है प्रियंका गांधी के इस दो दिनों के दौरे से चुनाव में कितना फर्क पड़ेगा यह तो समय बताएगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी रणनीति से चूकना नहीं चाहती है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election: नवादा में सियासी भूचाल! महागठबंधन की बढ़ेंगी मुश्किलें, इस नेता ने किया खुलेआम बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget