एक्सप्लोरर

रुझानों के बीच नीतीश कुमार की पार्टी JDU के संपर्क में कांग्रेस नेतृत्व

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: देश में चल रहे लोकसभा चुनावों की गिनती के बीच बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का नेतृत्व जेडीयू के संपर्क में है.

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रुझान के बीच कांग्रेस ने बीजेपी के सहयोगियों को लुभाना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू के संपर्क में है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के सीनियर लीडर्स सीधे संपर्क में हैं. सूत्रों ने यहां तक दावा किया कि मंगलवार शाम तक कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने खुद को इंडिया गठबंधन से अलग करने का फैसला कर लिया था. यहीं नहीं, बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और महागठबंधन की सरकार गिर गई.

'उम्मीद है नीतीश कुमार...', आरजेडी का बयान

उधर, आरजेडी के मनोज झा ने दावा करते हुए कहा, ''बिहार में मतगणना बहुत धीमी चल रही है. नीतीश कुमार जी तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. उम्मीद है कि फासीवादी ताकत के खिलाफ जाएंगे. नीतिश जी हमलोग के साथ रहे हैं.चंद्रबाबू नायडू भी सोचेंगे. संभवत नीतिश जी चाहेंगे. 4 जून के बाद कुछ होगा. बीजेपी बहुमत से अभी भी दूर है. 400 पार का गुब्बार फट गया है.''

40 सीटों का रुझान

दोपहर डेढ़ बजे तक के रुझानों में जेडीयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है. यह 15 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि सहयोगी बीजेपी 13 सीटों पर आगे है. एनडीए की सहयोगी एलजेपी (रामविलास) पांच सीटों पर और जीतन राम मांझी की पार्टी एक सीट पर आगे है. वहीं, इंडिया गठबंधन की घटक राष्ट्रीय जनता दल 3 सीटों पर आगे है. कांग्रेस यहां एक सीट पर आगे चल रही है जबकि सीपीआई-एमएल को दो सीटों पर बढ़त दिख रही है. 

किन सीटों पर जेडीयू आगे?

वाल्मिकी नगर, शिवहर, सीतामढ़ी, जनकपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपागंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर और नालंदा में जेडीयू आगे हैं. कांग्रेस सासाराम सीट पर आगे चल रही है. आरजेडी पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद सीट पर आगे चल रही है. चिराग पासवान की पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट पर आगे चल रही है.

बीजेपी किन सीटों पर आगे?

बीजेपी पश्चिमि चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, बक्सर और नवादा सीट पर आगे चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget