एक्सप्लोरर

बिहार सरकार में 'दोषी' मंत्री! सुप्रिया श्रीनेत का नीतीश सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Supriya Shrinate: सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया. श्रीनेत ने कहा कि 2025 का यह साल आजादी के सात दशक बीत गए, लेकिन हत्याओं का दौर लगातार जारी है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को पटना में नीतीश सरकार और उनके मंत्री पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नकली दवा सप्लाई के लिए दोषी पाए गए हैं. एक प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा दोषी हैं. पहले किसी पर आरोप लगता था या सजा होती थी, तो वह इस्तीफा देते थे, लेकिन अब जीवेश मिश्रा संरक्षण प्राप्त करके पद पर काबिज हैं. इस व्यक्ति को कोई लोक लाज नहीं है. 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस मामले में वो दोषी पाए गए उसमें 5 साल तक कि सजा का प्रावधान है, लेकिन ये  सार्वजनिक जीवन में आराम से रह रहे हैं. दोषी करार होने के बाद इनको फाइन किया गया और पर्यवेक्षक रखा गया है. मंत्री पर ये आब्जर्वर नजर रखेंगे. 

सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया. श्रीनेत ने कहा कि 2025 का यह साल आजादी के सात दशक बीत गए, लेकिन हत्याओं का दौर लगातार जारी है. कारोबारी लगातार निशाने पर हैं. आधी आबादी, कारोबारी, युवा सब अपराधियों के निशाने पर है. बिहार में अगर कोई सुरक्षित है तो खुद अपराधी है.

अगर धंधा करने वाले, कारोबार करने वालों को चुन-चुन कर मारा जाएगा और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेगी तो कारोबारी कहां जाएंगे. गोपाल खेमका से लेकर रामानंद यादव समेत कई हत्याकांडों का जिक्र सुप्रिया श्रीनेत ने किया है.

उन्होंने कहा कि एनसीबी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. यूपी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा हत्या की वारदात होती है. दलित उत्पीड़न के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर है. केवल दो चार शूटर को पकड़कर नीतीश सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है. हत्या करने वाला मास्टर माइंड सरकार और प्रशासन की गिरफ़्त से बाहर है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव जारी, CM नीतीश के सुशासन में एक और कारोबारी की हत्या. बदमाशों ने गोलियों से भूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget