एक्सप्लोरर

'प्यार में एक समस्या होती है कि पहले आई लव यू कौन बोलेगा', CM नीतीश के प्रपोजल पर आया कांग्रेस का जवाब

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने भाकपा-माले के कार्यक्रम में विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस को सलाह दी थी. इस पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी बात रखी.

पटना: राजधानी पटना में स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाकपा-माले (CPI-M) का 11 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन शनिवार को आयोजित किया गया. इस मौके पर सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में और स्पष्ट रूप से भी जो बातें कही इस पर मैं इतना ही कहूंगा कि जो आप चाह रहे हैं उसे कांग्रेस (Congress) भी चाह रही है लेकिन प्यार में एक समस्या होती है कि पहले आई लव यू कौन बोलेगा? तो जो अनुभवी होते हैं वह सोच विचार करते हैं और पीछे हो जाते हैं लेकिन जिन्हें अनुभव की कमी रहती है वह तुरंत अपनी बात को जुबां पर ले आते हैं और कहते हैं भैया हम तो ऐसे ही हैं. इसमें हमें शोले फिल्म की एक डायलॉग याद आ गई हम तो ऐसे ही हैं.

बिहार मॉडल की नीतीश कुमार करें बात- सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में गुजरात मॉडल की बात होती है लेकिन मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहूंगा कि नीतीश कुमार पूरे देश में बिहार मॉडल की बात करें. इसका मैं पूरे देश में समर्थन करता हूं. आगे उन्होंने विपक्षी नेतृत्व पर कहा कि मैं इस बात पर कुछ नहीं कह सकता हूं. इसके लिए बड़े-बड़े नेता बैठकर निर्णय कर लेंगे लेकिन एकता बड़ी बात होती है. जब सभी साथ में बैठेंगे सभी निर्णय ले लिए जाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का प्रस्ताव बहुत अच्छा है. इसको अमल में लाना चाहिए.

'फासीवादी लोग बिल में घुस जाएंगे'

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि फासीवादी शक्तियों से सामना करना है. फासीवादी शक्तियों में दिलेरी नहीं है. एक बार विपक्षी दहाड़ के बाद सभी फासीवादी लोग बिल में घुस जाएंगे. विपक्षी एकता के बाद जो लोग आज बड़े-बड़े बात करते हैं सभी बिल में घुस जाएंगे. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता से आग्रह करेंगे कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करें. हम सभी एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में हमें सफलता मिलेगी और वे 100 सीटों से भी नीचे चले जाएंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद सहित महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 Images: भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा बिहार का शिवालय, देखें विभिन्न राज्यों से शिवरात्रि की खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget