एक्सप्लोरर

बिहार के राजगीर और गयाजी में आज राहुल गांधी, चुनावी साल में कांग्रेस सांसद का छठा दौरा

Rahul Gandhi: चुनावी साल में राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस में जान फूंकने में लगे हैं. इसको ज्यादा सीटों के लिए भी कांग्रेस का आरजेडी पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है.

Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. चुनावी वर्ष में छठी बार बिहार के दौरे पर आज (शुक्रवार) आ रहे हैं. राहुल गांधी का यह एक दिवसीय दौरा है. फ्लाइट से दिल्ली से वह 10:15 बजे गयाजी पहुंचेंगे. वहां से सुबह 10:30 बजे 'माउंटेन मैन' के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचेंगे. इसके बाद वे गयाजी में दशरथ मांझी के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. वहां से सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा जाएंगे. 

अत्यंत पिछड़ा वोट पर कांग्रेस की नजर

मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुंकार भरेंगे. नालंदा के राजगीर में अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को दोपहर 12:30 बजे संबोधित करेंगे. कांग्रेस की अत्यंत पिछड़ा वोट पर नजर है. बिहार में इनकी आबादी सबसे अधिक 36 फीसद है. नीतीश के परंपरागत वोटर्स हैं. इसमें सेंधमारी की कोशिश में कांग्रेस है. यह आयोजन कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें वह सामाजिक न्याय के मुद्दों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना चाहती है. 

महाबोधि मंदिर में भी दर्शन करेंगे राहुल गांधी

राजगीर से राहुल गांधी गयाजी लौटेंगे. गयाजी में दोपहर 2:45 बजे महिला संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. महिला वोटरों को साधने की कवायद है. वह भी नीतीश की वोटर मानी जाती हैं. बिहार में करीब 48 फीसद महिला वोटर्स हैं. इसके बाद राहुल गांधी महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. 

बता दें कि चुनावी साल में राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस में जान फूंकने में लगे हुए हैं. संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी की लगातार उपस्थिति ने यह संकेत दिया है कांग्रेस राज्य में अपने जनाधार को पुनर्जीवित करने की कोशिश में लगी हुई है. बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, और सीपीआईएमएल है. कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि महागठबंधन में हम लोग रहकर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश में इस बार लगी हुई है. 

दूसरी तरफ ज्यादा सीटों के लिए आरजेडी पर उसका प्रेशर पॉलिटिक्स भी जारी है. पिछली बार 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ी थी. वहीं अभी भी कांग्रेस तेजस्वी को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं हैं जबकि आरजेडी की तरफ से ऐलान किया जा चुका है तेजस्वी ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इसको ज्यादा सीटों के लिए भी कांग्रेस का आरजेडी पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 'एक ने देश को लूटा तो एक ने बिहार को...', राहुल गांधी के दौरे पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget