एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि चाहे जितनी ताकत लगा लो ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है.

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने इन्हें संसद मार्ग पर रोक दिया. कई सांसद हिरासत में लिए गए. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता निर्वाचन सदन जाने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और एक पेड़ के नीचे बैठ गए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

मंगलवार की शाम कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला. 

कन्हैया कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा है, "एक तरफ नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग के पास आकाशवाणी भवन में धरना पर बैठे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा गया है. चुनाव आयोग के आस-पास की सड़कों को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से बंद करके छावनी में बदल दिया है… फिर भी दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों को दरकिनार करते हुए न्याय-योद्धा अपने नेता के समर्थन में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आकाशवाणी भवन पहुंच रहे हैं."

'मोदी-भागवत-शाह-ज्ञानेश, मिलके चुराया जनादेश'

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए वे आगे लिखते हैं, "चाहे जितनी ताकत लगानी हो, लगा लो, लेकिन न्याय की ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है. मोदी-भागवत-शाह-ज्ञानेश, मिलके चुराया जनादेश… जो चोरों का यार है, वो देश का गद्दार है."

यह भी पढ़ें- ललन सिंह ने कहा- 'JDU से चूक हुई', अब पार्टी लेगी एक्शन? जानें

राहुल गांधी जारी रखेंगे धरना

उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'वोट चोरी' के जरिए देश को हाईजैक करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी सांसदों से निर्वाचन आयुक्तों को मिलना पड़ेगा. इसके लिए वह अपना धरना जारी रखेंगे. 

देशद्रोह का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितता के खिलाफ आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, शाह, भागवत और ज्ञानेश कुमार ने 'देशद्रोह' किया है. इनमें से कोई नहीं बचेगा और सबको कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'

Input By : पीटीआई-भाषा से भी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget