एक्सप्लोरर

CM पद को लेकर तेजस्वी यादव के नाम पर महागठबंधन में मतभेद! कन्हैया कुमार क्या बोले?

Bihar News: महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कन्हैया कुमार ने गोलमोल जवाब दिया. बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पहले कह चुके हैं कि सीएम कैंडिडेट कौन होगा यह महागठबंधन में तय होगा.

Bihar News: बिहार महागठबंधन में ऐसा लग रहा है कि तेजस्वी यादव को कांग्रेस के नेता सीएम पद का उम्मीदवार मानने के लिए तैयार नहीं हैं. सोमवार (07 अप्रैल) को बेगूसराय में कन्हैया कुमार से एबीपी न्यूज़ ने इसको लेकर सवाल किया तो वे टाल गए. खुलकर सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं. तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर गोलमोल जवाब देकर बचते हुए निकल गए. 

अब सवाल उठ रहा है कि सीएम पद को लेकर क्या तेजस्वी यादव के नाम पर महागठबंधन में मतभेद है? हालांकि आरजेडी की ओर से साफ कहा गया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस हैं, लेकिन कन्हैया के जवाब से कई तरह के उठ रहे हैं. 

इस सवाल पर कि क्या तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट मानते हैं या सामूहिक नेतृत्व में महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा? इस पर कन्हैया कुमार ने सीधा जवाब देने के बजाय यह कहा कि अभी चुनाव नहीं हो रहा है. अभी हम लोग पलायन की बात कर रहे हैं. दोबारा पूछा गया कि तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट मानते हैं या नहीं? इस सवाल को उन्होंने टाल दिया. कहने लगे, "अभी नाश्ता और भोजन कर लीजिए बाद में बात करेंगे."

जल्द पता चलेगा कांग्रेस का रोड मैप: कन्हैया कुमार 

इस सवाल पर कि क्या आप अपने गृह जिला बेगूसराय से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव कहां है? अभी चुनाव थोड़ी है. ना इनकार किया न स्पष्ट तौर पर उन्होंने जवाब दिया. इससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या चुनाव लड़ने की तैयारी है? आगे कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस का क्या रोड मैप है ये जल्द पता चलेगा. बता दें कि तेजस्वी को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु कह चुके हैं कि सीएम कैंडिडेट कौन होगा यह महागठबंधन में तय होगा.

महागठबंधन में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं: जेडीयू

इस पूरे मामले में सियासत शुरू हो गई है. जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा, "कन्हैया कुमार ने जिस तरह जवाब देने से मना किया और सवाल खड़े किए इससे साफ दिख रहा है कि महागठबंधन में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है. किसी भी मुद्दे पर इन लोगों के बीच एकता नहीं है. आपस में खींचतान चल रही है. नीतीश कुमार के सामने चुनाव में यह लोग कहीं भी टिकने नहीं वाले हैं."

किसी को कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए: आरजेडी

उधर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की जनता की पसंद, जनता के दिलों पर राज तेजस्वी करते हैं. महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इसमें किसी को भी कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए. कौन क्या बोल रहा है और कौन क्या नहीं बोल रहा है इससे मतलब नहीं है. तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर महागठबंधन के दलों के शीर्ष नेतृत्व की सहमति है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे की सहमति है."

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Bihar Tour: 'EBC, OBC, दलित, सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे', पटना में क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget