एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Bihar Tour: 'EBC, OBC, दलित, सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे', पटना में क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Bihar Tour: राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता डायरेक्शन देती है. अंग्रेजों के साथ लड़ाई में भी बिहार की जनता ने डायरेक्शन दिया और लड़ाई लड़ी. बिहार की जनता फिर ये काम करेगी.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (सोमवार) बिहार दौरे पर हैं. सबसे पहले वे बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में शामिल हुए. इसके बाद पटना पहुंचे. पटना में उन्होंने 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने पार्टी की गलती मानते हुए कहा कि जो काम पहले हो जाने चाहिए थे, जिस गति से होने चाहिए थे, वो नहीं हुए. उन्होंने कहा कि वह पहले ऐसे शख्स हैं जो यह गलती मान रहे हैं. इसलिए अब बिहार में ईबीसी, ओबीसी, दलित, सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले हमने जिलाध्यक्षों का चुनाव किया. पहले दो तिहाई अपर कास्ट थे, अब दो तिहाई ईबीसी, ओबीसी और दलित हैं. यह भी कहा कि हमने हार में महिलाओं, दलितों और पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देने का लक्ष्य रखा है. हम राजनीति में युवा और इन वर्गो के लिए दरवाजे खोलना चाहते हैं. बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं.

'हम आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता डायरेक्शन देती है. अंग्रेजों के साथ लड़ाई में भी बिहार की जनता ने डायरेक्शन दिया और लड़ाई लड़ी. बिहार की जनता फिर ये काम करेगी. हम आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. सबसे पहले संविधान की रक्षा करनी है. आप जहां भी बुलाएंगे बिहार में मैं आऊंगा.

राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बेगूसराय से पटना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. बिहार में विधानसभा चुनाव है तो उस लिहाज से राहुल गांधी का यह दौरा अहम माना जा रहा है. श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सभा को संबोधित करने के बाद वे सदाकत आश्रम पहुंचे. कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद यहां से फिर वे एयरपोर्ट के लिए निकल गए.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Bihar Tour: राहुल गांधी की पदयात्रा से बिहार चुनाव में कांग्रेस को होगा फायदा? JDU नेता राजीव रंजन खूब बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget