एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के जाने से I.N.D.I.A गठबंधन पर पड़ेगा असर? जयराम रमेश बोले- 'यह सब उनकी...'

Jairam Ramesh on INDIA Alliance: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के I.N.D.I.A में शामिल होने से इंडिया गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Jairam Ramesh on Nitish Kumar: बिहार की सियासत में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है. बीते दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाया और एक बार फिर से नई सरकार का गठन किया. नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी बीच कांग्रेस के बड़े नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 'आया राम, गया राम' नहीं हैं, वे 'आया कुमार, गया कुमार' हैं. उन्होंने I.N.D.I. A गठबंधन के बारे में भी बात की.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "उनके (नीतीश कुमार) के जाने से इंडिया गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह सब नीतीश कुमार की खासियत है. वे 'आया राम, गया राम' नहीं हैं, वे 'आया कुमार, गया कुमार' हैं. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रचा गया है जिन्होंने कल को नीतीश कुमार के विश्वासघात के दिन के रूप में देखा. आज आप देख रहे हैं कि किशनगंज और बिहार के लोग राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं.''

 

I.N.D.I.A गठबंधन पर संजय राउत ने कही ये बात

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी से विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और दावा किया कि कांग्रेस कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी. 

संजय राउत ने नीतीश कुमार को ‘‘पलटू राम’’ करार दिया. बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को नाटकीय उलटफेर के बाद रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने महागठबंधन और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ राज्य में एक नयी सरकार बनाई, जिससे वह 18 महीने से भी कम समय पहले अलग हुए थे.

संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से कुमार ने ‘इंडिया’ गठबंधन को छोड़ा वह दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अगर कोई सोचता है कि नीतीश कुमार के जाने से राष्ट्रीय (इंडिया) गठबंधन में दरार पैदा हो जाएगी तो यह सही नहीं है. वास्तव में ऐसे लोगों के जाने से संगठन और दृढ़ होगा और ‘इंडिया’ गठबंधन भी मजबूत होगा.’’

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election Date: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा, इन 6 नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget