एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को जाना ही नहीं चाहिए था उधर', सपा चीफ के बहाने अखिलेश सिंह ने सीएम के विवेक की छेड़ दी बात

Akhilesh Singh: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को एनडीए में जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अब ये उनके विवेक पर छोड़ा जाना चाहिए कि वे क्या फैसला लेते हैं.

Akhilesh Singh On Akhilesh Yadav Statement: बिहार की राजनीति में आज (11 अक्टूबर) का दिन जेपी को श्रद्धांजलि देने के नाम पर हुई पॉलिटिक्स के बीच गुजर गया. यूपी सरकार की पुलिस ने जिस तरह से अखिलेश यादव को जेपी की प्रतिमा तक जाने से रोका, उसे लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी गहमागहमी रही. तमाम विपक्षी पार्टियों ने यूपी सरकार के इस कदम को गलत ठहराया. वहीं जेडीयू जेपी की पैरोकार होते हुए भी इस घटना की निंदा नहीं कर सकी. हालांकि सपा प्रमुख ने जेडीयू को बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेने तक की सलाह दे दी. 

अखिलेश यादव के बयान पर बोले अखिलेश सिंह 

इन तमाम घटनाक्रम के बीच अखिलेश यादव के बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने ने कहा कि "अखिलेश यादव जैसे वरिष्ठ नेता को उनकी (जय प्रकाश नारायण) प्रतिमा पर जाने से रोका जाना प्रजातंत्र का अपमान है. नीतीश कुमार को उधर (NDA में) जाना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अब ये उनके विवेक पर छोड़ा जाना चाहिए कि वे क्या फैसला लेते हैं."

हालांकि जेडीयू प्रवक्ता ने तो यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस को इस पर बोलने का कोई हक नहीं है, कांग्रेस के कारण जेपी को कितना कष्ट हुआ ये सब जानते हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने अखिलेश यादव के गठबंधन तोड़ लेने की सलाह पर कहा कि गठबंधन तोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि अखिलेश के पिताजी और नीतीश कुमार को जिस सरकार ने जेल के बंद रखा पहले उस कांग्रेस से अखिलेश यादव को अपने रिश्ते समाप्त करने चाहिए. 

एनआईसी जाने से सपा प्रमुख को पुलिस ने रोका 

बता दें कि आज यानी 11 अक्टूबर को जन नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है, जिसके लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित जेपी एनआईसी जाने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही लखनऊ पुलिस ने उनके आवास पर बैरिकेडिंग कर दी. आवास के सामने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इसके विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. इसे लेकर बिहार में भी राजनीतिक बयानबाजी का दौर चलता रहा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: यूपी में अखिलेश पर आई तो बिहार में आरजेडी गरमाई, कहा- बीजेपी हमेशा संविधान के विरुद्ध करती है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget