एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के CM फेस को अखिलेश सिंह का फुल सपोर्ट, दो धड़ों में बंटी कांग्रेस, प्रभारी पर निशाना!

Bihar Politics: कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए. कांग्रेस को गठबंधन में चुनाव लड़ना है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन(महागठबंधन) में सीएम फेस को लेकर  रस्साकशी जारी है. राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव को लेकर कांग्रेस भी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है. इसी बीच कांग्रेस राज्यसभा सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं. इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए. 2020 विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी थे और इस बार भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं.

वहीं अपने पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि कुछ बयान वीरों को बयान देने की आदत है. उनको बयान देने से बचना चाहिए. कांग्रेस बहुत गंभीरता से बिहार विधानसभा चुनाव को ले रही है. विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां व्यापक तौर पर काम हो रहा है.

‘जिनको राजनीति की समझ नहीं वो ऐसी बात करते है’
वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान जब अखिलेश सिंह से पूछा गया कि बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु कहते हैं कि महागठबंधन का CM कैंडिडेट कौन होगा यह महागठबंधन बैठक में तय होगा. वे तेजस्वी को मानने को तैयार नहीं. पायलट ने कहा कि बहुमत आने पर सीएम कौन होगा यह तय होगा. जबकि तेजस्वी ने पटना में दो दिन पहले ही RJD के भुईंयां मुसहर सम्मेलन में खुद को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार मानते हुए कहा कि अपने बेटे तेजस्वी को आशीर्वाद दीजिए, मुख्यमंत्री बनाइए. इसपर अखिलेश सिंह ने अपने ही प्रभारी पर अटैक करते हुए कहा कि जिनको राजनीति की समझ नहीं है वह इस तरह की बात कर सकते है.

‘कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना है, अकेले नहीं लड़ेगी’
उन्होंने कहा कि मैं सीधे तौर पर बोलता हूं बीजेपी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उसको अकेले हिम्मत नहीं है बिहार में चुनाव लड़ने की. वो नीतीश, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग को साथ रखे हुए है. इसलिए कांग्रेस बिहार में कैसे अकेले लड़ेगी. कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना है. अकेले कांग्रेस नहीं लड़ेगी. कांग्रेस बिहार में आत्मघाती कदम नहीं उठा सकती है.

अखिलेश सिंह के बयान पर क्या बोली BJP?
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह जानते हैं कि बिहार में कांग्रेस की औकात अकेले 5 सीटों पर लड़ने की भी नहीं है. कांग्रेस को लालू के चरण में रहना होगा. महागठबंधन के CM चेहरे पर जो विवाद हो रहा है उस पर कहना चाहूंगा कि खेत तैयार ही नहीं हुआ है और फ़सल काटने की तैयारी पहले ही हो गई. 25 सीट भी महागठबंधन नहीं जीत पाएगा. पहले तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष बनने लायक सीटें ले आएं उनकी CM उम्मीदवारी दूर की बात.

यह भी पढ़ें: चुनावी राज्य बिहार में PM मोदी के दौरे के क्या हैं मायने? मधुबनी की धरती से देंगे जीत का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget