एक्सप्लोरर

कांग्रेस बोली- NDA के दबाव में हैं नीतीश कुमार, महागठबंधन में लौट आना चाहिए

तेजस्वी यादव ने हालांकि अजीत शर्मा की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है.

पटना: कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी नीत एनडीए में बहुत दबाव में होने का दावा करते हुए उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें महागठबंधन में वापस लौटकर 'स्वतंत्र' होकर राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा द्वारा रविवार को दिए गए उक्त बयान को हालांकि प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी ने तुरंत खारिज किया और कहा कि यह आधिकारिक बयान नहीं है.

शर्मा ने पिछले हफ्ते नीतीश और पत्रकारों के बीच हुई तकरार का जिक्र करते हुए उक्त टिप्पणी की और कहा, ''वह इस तरह का व्यवहार कभी नहीं करते हैं. हम सब जानते हैं कि वह स्पष्ट रूप से एनडीए में बहुत दबाव में है.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सर्वविदित है कि उनपर सभी महत्वपूर्ण... गृह विभाग जो वह अपने पास रखे हुए हैं, को भी छोड़ने का दबाव है. लगभग एक महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, जो बीजेपी में नीतीश के आलोचक रहे हैं, ने कहा था कि मुख्यमंत्री को गृह विभाग छोड़ देना चाहिए.

महागठबंधन नीतीश कुमार का पुराना घर- अजीत शर्मा

पासवान ने हालांकि अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा था कि वह इस बात पर जोर नहीं दे रहे थे कि उक्त विभाग जो पुलिस को नियंत्रित करता है, बीजेपी को दिया जाए बल्कि नीतीश इस विभाग के मंत्री के तौर पर अपनी पार्टी जेडीयू में से अधिक ऊर्जावान किसी सहयोगी को चुन सकते हैं. वर्तमान में बिहार में एनडीए में चार दल शामिल हैं जिनमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं. शर्मा ने कहा कि महागठबंधन नीतीश कुमार का पुराना घर है, यदि वह वापस लौटने का विकल्प चुनते हैं तो वह राज्य की प्रगति के लिए स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे.

नीतीश ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए से नाता तोड़कर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ हाथ मिलाते हुए महागठबंधन का गठन किया था जिसमें जेडीयू और आरजेडी के साथ साथ कांग्रेस भी शामिल थी. हालांकि आरजेडी के साथ मतभेदों के कारण नीतीश ने जुलाई 2017 में महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की नई सरकार बना ली थी.

यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं- तेजस्वी

लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जो कि एक निजी एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक रूपेश कुमार सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मिलने सारण जिला गए थे, ने हालांकि शर्मा की उक्त टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है. उन्होंने कहा,'' मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर मेरा यह अनुरोध है कि वे कुछ करें और राज्य के लोगों को कीड़े मकोडों की तरह मरने न दें.'' तेजस्वी ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा ''मैं समझता हूं कि आप एक कमज़ोर मुख्यमंत्री हैं.'' इस बीच कांग्रेस नेता के नीतीश के महागठबंधन में लौटने की सलाह को जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने खारिज करते हुए कांग्रेस पर महात्मा गांधी के पदचिन्हों को छोडकर 'भ्रष्टाचार का पर्याय' बन गए आरजेडी की शरण में चले जाने का का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें-

बिहार के डीजीपी का दावा- गुप्तेश्वर पांडेय के कार्यकाल की तुलना में अब क्राइम रेट कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget