एक्सप्लोरर

BPSC Teacher News: TRE 3 परीक्षा को लेकर अध्यक्ष ने बताई बड़ी बात, कहा- आगे की 'स्ट्रेटजी' में हो सकता है बदलाव

BPSC TRE 3 Exam: पूरे प्रदेश में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक बीपीएससी शिक्षक भर्ती की परीक्षा हुई. इस परीक्षा को लेकर आयोग के अध्यक्ष परमार रवि महाजन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

BPSC Teacher News: पूरे देश में नीट पेपर लीक का मामला गरमाने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण करा लिया है. 19 जुलाई से 22 जुलाई तक परीक्षा हुई. वहीं, इस परीक्षा में 57 'मुन्ना भाई' धराए जिन पर आयोग ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगे की परीक्षा की स्ट्रेटजी में बदलाव हो सकता है. यह जानकारी बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

बीपीएससी के अध्यक्ष ने दी जानकारी

परमार रवि मनु भाई ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के 'TRE 3' में कुल 87,774 पद है. इसके लिए 5,96,996 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसमें 4,69,397 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जो 78.72 प्रतिशत है. बिहार के कुछ 27 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने वाले वैसे लोग है जो दूसरे की जगह पर परीक्षा देने के लिए आए थे, लेकिन इस बार आयोग ने बायोमेट्रिक सिस्टम रखा था जिसके तहत पकड़े गए. 

आगे उन्होंने कहा कि इसमें छात्र और उसके सहकर्मी जो कदाचार में करने में लिप्त थे उन पर आयोग ने केस दर्ज करवाया है. आयोग आगामी बैठक करके इन सभी पर आगे और भी बड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लेगा. 

'बदलाव के लिए विचार कर रहे हैं हम लोग'

बीपीएससी अध्यक्ष ने बताया कि 15 मार्च को शिक्षक भर्ती परीक्षा 'TRE 3' परीक्षा ली गई थी, लेकिन पेपर लीक होने का मामला सामने आया तो परीक्षा रद्द हो गई थी. इसके बाद परीक्षा लेना था तो हम लोगों ने कई सारे बदलाव किए थे. इनमें पेपर की पैकेजिंग और उसके कलर पर भी ध्यान दिया था. बायोमेट्रिक सिस्टम से छात्रों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण बदलाव हुए थे. इस बदलाव के तहत जून महीने में हेड मास्टर की भी परीक्षा आयोग ने ली थी और अब शिक्षक भर्ती परीक्षा ली गई. शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई. 

उन्होंने कहा कि आगे जितनी भी परीक्षा होगी उसमें और कुछ भी हम लोग बदलाव के लिए विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही जो कदाचार करते पाए जाते हैं उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई का भी निर्णय हम लोग लेने वाले हैं.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बिहार से क्यों गए थे बाहर? पटना पहुंचकर बताई सारी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget