एक्सप्लोरर

आरा में लॉकडाउन के बीच खुल रहे हैं कॉलेज, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है. ऐसे में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं.

आरा: बिहार में कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से 16 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. उसके बावजूद बिहार में कॉलेज खुल रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका है. बता दें कि जो कॉलेज खुल रहे हैं, वहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सरकार की ओर से तय की गई SOP की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

ताजा मामला आरा का है, जहां लॉकडाउन के बीच इंटर में एडमिशन के लिए कॉलेजों को खोला जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है. ऐसे में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं. एडमिशन काउंटर पर रोजाना बच्चों की भीड़ लग रही है. कई बच्चे बिना मास्क पहने ही कॉलेज पहुंच रहे हैं. यहां तक की कॉलेज के कई कर्मचारी भी बिना मास्क के ही काम कर रहे हैं. ऐसे में बच्चों के साथ ही उनके भी संक्रमित होने की संभावना है.

आरा शहर स्थित सहजानंद ब्रम्हर्षि कॉलेज की स्थिति तो और भी बदतर हैं. तमाम सुविधाओं के बावजूद अब तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है. एसबी कॉलेज में ऑफलाइन ही बच्चों का एडमिशन लिया जा रहा है. जहां कई बच्चों की शिकायत है कि कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए कोई भी उपाय नहीं किए गए हैं.

भोजपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले राजा गुप्ता ने बताया कि एडमिशन कराने के लिए कॉलेज आए हैं. कोरोना काल में एडमिशन काउंटर पर इतनी भीड़ है कि सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं. राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन में कॉलेज खोलने की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन फिर भी भेड़-बकरियों की तरह कॉलेज में बच्चों की भीड़ जमा हो रही है.

बिना मास्क पहने अपने दफ्तर में बैठे सहजानंद ब्रम्हर्षि कॉलेज के प्रधान सहायक कृष्णा भास्कर ने बताया कि इंटर में एडमिशन के लिए लॉकडाउन में ही कॉलेज खोला गया है. ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा नहीं होने के कारण एसबी कॉलेज में ऑफलाइन ही एडमिशन लिया जा रहा है. कॉलेज के सचिव और अध्यक्ष के मुताबिक कोरोना काल में भी ऑनलाइन नामांकन की सुविधा बहाल नहीं हो सकती है.

प्रधान सहायक कृष्णा भास्कर ने बताया कि लॉकडाउन में बिहार सरकार की ओर से कॉलेज खोलने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी एडमिशन लेने के लिए कॉलेज खोला जा रहा है. उन्होंने बताया कि अगले 3 दिनों तक बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. 12 अगस्त तक कॉलेज खुलेगा.

कोरोना महामारी के बीच इंटर का एडमिशन लिया जा रहा है. ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है. लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं. लेकिन एडमिशन के लिए स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) की मांग की जा रही है, जबकि स्कूल बंद होने से अधिकतर विद्यार्थियों के पास एसएलसी नहीं है. आरा के एसबी कॉलेज में तो इतनी भीड़ जमा हो रही है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग भी किया जा रहा है. एडमिशन लेने पहुंचे बच्चों को डंडे से पिटाई भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

48 साल पुरानी जमीन की घेराबंदी करने आए अधिकारियों का किसानों ने किया विरोध, कहा- जान दे देंगे पर जमीन नहीं Bihar Flood: 16 जिलों की 74 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित, अबतक 24 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget