एक्सप्लोरर

आपदा पर सीएम धामी का सख्त रुख, अफसरों से कहा किसी भी स्तर पर ना हो संवादहीनता

उत्तराखंड में मॉनसून सीजन में किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिये अफसरों को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि, किसी भी स्तर पर कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिये.

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा को लेकर सचिवालय में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की. सीएम ने कहा कि, सभी जिलों के जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि, आपदा काल में किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए. अगर तत्काल कहीं से कोई रिपोर्ट आती है तो सहायता के लिए पहुंचना प्रशासनिक अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा. सीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं.

किसी कार्य को अधूरा ना छोड़ा जाए

बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़ा जाए और तय समय पर उसे पूरा किया जाए. सीएम ने बताया कि, जिलों में जिलाधिकारी समेत जितने भी अधिकारी काम कर रहे हैं , वो जिले की समस्याओं को जिला स्तर पर ही सुलझाएं. अगर शासन स्तर पर ऐसी समस्याएं आती हैं तो शासन पर दबाव और अधिक बढ़ जाता है. सीएम ने दो टूक कहा कि आगे से अगर शासन स्तर पर जिलों की समस्याएं आती हैं तो जिले के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही को सुनिश्चित किया जाएगा.

मलबे के कारण मार्ग बंद हैं

बता दें कि टिहरी के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का आगराखाल-कुशरैला-भोगपुर मोटर मार्ग पर फर्त गांव के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण मोटर मार्ग बंद है. मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी के मलवा हटाने का कार्य चल रहा है. मोटर मार्ग बंद होने से फर्त, सलडोगी, कुखुई, चल्ड गांव, ल्वैदन, कसमोली, बेड़धार, कखील, दिउली, डाँग, कुशरैला, फागसी सहित करीब एक दर्जन गावों के ग्रामीणों सहित कई सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद आरिफ खान का कहना है कि सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है. जिसको हटाने पर जेसीबी लगा दी गई है और कल तक रोड खुलने की संभावना है.

वहीं, अगर सम्पूर्ण जनपद की बात की जाये तो पूरे जनपद में भारी बारिश के चलते मोटर मार्गों पर मलबा आने से करीब 13 मोटर मार्ग भारी मलवा व बोल्डर आने से बंद हैं, जिन्हें जिला प्रशासन के द्वारा खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

संजय निषाद बोले- बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगी निषादों की उपेक्षा, CM योगी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget