एक्सप्लोरर

सर्वदलीय बैठक से पहले CM नीतीश का बड़ा बयान, लॉकडाउन लगाने को लेकर कही ये बात

सीएम नीतीश ने बताया कि सर्वदलीय बैठक के बाद 18 अप्रैल को जिलास्तर के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी और आगे जो फैसला लेना है, वो लिया जाएगा. लॉकडाउन लगेगी या नहीं कल चर्चा होने के बाद ही इसपर कुछ कहा जाएगा.

पटना: राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव बीच राज्यपाल फागू चौहान ने 16 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली इस वर्चुअल बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है. इधर, सर्वदलीय बैठक से पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई. मीटिंग में आला अधिकारी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. 

विचार विमर्श कर लिया जाएगा उपयोगी फैसला

बैठक खत्म होने के बाद सीएम नीतीश मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से उत्पन्न स्थिति के बारे में बैठक में चर्चा की और उससे संबंधित जानकारी ली गई. कल सर्वदलीय बैठक होना है. राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति को लेकर बैठक बुलाई है. उसमें सभी दलों के नेताओं से विचार विमर्श किया जाएगा और बिहार के लिए जो उपयोगी होगा, वो फैसला लिया जाएगा. सभी लोगों को बता भी दिया जाएगा. 

18 अप्रैल को भी होगी बैठक 

उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक के बाद 18 अप्रैल को जिलास्तर के अधिकारियों के साथ एक बैठक होगी और आगे जो फैसला लेना है, वो लिया जाएगा. कल बैठक में जो बात निकल कर आएगी, उसे ध्यान में रखकर उसके अगले दिन बैठक करके जो जरूरी होगा, वो फैसला किया जाएगा. कोरोना रोजाना बढ़ रहा है, सभी को इस बात की जानकारी है. लॉकडाउन लगेगी या नहीं कल चर्चा होने के बाद ही इसपर कुछ कहा जाएगा. 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भयावह रूप लेना शुरू कर दिया. कोरोना के कहर से बच्चे-बूढ़े सभी दहशत में हैं. रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्थिति को देखते हुए सरकार ने बिहार के सारे जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को 16 मई तक बंद करने का आदेश जारी किया है.

यह भी पढ़ें - 

लॉकडाउन के डर से कोरोना काल में बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, वापस जाने के सवाल पर कही ये बात

प्रवासी मजदूरों को स्किल के हिसाब से बिहार सरकार देगी 10 लाख तक का लोन, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget