एक्सप्लोरर

कैबिनेट विस्तार से नाराज BJP नेता के बयान पर CM नीतीश का आया रिएक्शन, जानें- क्या कहा?

सीएम नीतीश ने कहा कि पार्टियों के व्यक्तिगत निर्णयों के अनुसार, कल शपथ ली गई थी. अगर कोई इसे पसंद नहीं करता है, तो यह उनकी निजी राय है.

पटना: बिहार में नई सरकार की गठन के लगभग तीन महीने बाद कल मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. बीजेपी और जेडीयू के कुल 17 मंत्रियों ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू इस कैबिनेट विस्तार से खुश नहीं हैं. इस बात को लेकर उन्होंने कल मंत्रिमंडल के विस्तार के पहले ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे.

सीएम नीतीश ने कही ये बात

अब उनके बयान पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का रिएक्शन आया है. फिलहाल दिल्ली में मौजूद सीएम नीतीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपनी वो उस पार्टी के नेता तय करते हैं. दूसरी पार्टी के नेता इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकते. पार्टियों के व्यक्तिगत निर्णयों के अनुसार, कल शपथ ली गई थी. अगर कोई इसे पसंद नहीं करता है, तो यह उनकी निजी राय है.

बता दें कि बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कल मंत्रिमंडल के विस्तार पर सवाल उठात था. उन्होंने एबीपी से बातचीत के दौरान कहा था कि इस मंत्रिमंडल में शुरू से कमी नजर आ रही है. पिछली बार मंत्रिमंडल में पिछड़ी जाति के दो नेता डिप्टी सीएम बनाये गए, जबकि 50 प्रतिशत से अधिक अपर कास्ट के लोग जीत कर आए हैं. बीजेपी ने उनमें से किसी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया. दो-चार बार से जीतने वाले नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

डिप्टी सीएम रेणु देवी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा था कि अनुभवहीन नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया. सुशील मोदी बहुत ही अनुभवी व्यक्ति हैं. लेकिन उन्हें हटा दिया गया और ऐसी महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया जो स्पीकर का नाम भी सही नहीं जानती हैं. वो स्पीकर को विजय प्रसाद श्रीवास्तव बता रही थीं. जिस उपमुख्यमंत्री को अपने पार्टी से चुने गए स्पीकर का नाम नहीं पता तो सोचिए वो किस प्रकार काम करेगी.

अपर कास्ट के नेताओं की कदर नहीं

एबीपी न्यूज से बात करते हुए ज्ञानू ने कहा था कि सभी नौसिखिए नेता को मंत्री बना दिया गया है. सारे के सारे अनुभवहीन हैं. जिनपर दाग हैं, कई केस दर्ज हैं, उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. बीजेपी को अपर कास्ट ने खड़ा किया, अपना वोट दिया और उन्हीं की वैल्यू नहीं है.

बीजेपी को बना दिया यादव और बनिया की पार्टी

ज्ञानू ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने पिठ्ठू लोगों को मंत्री बनाया है. ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सोच के विपरीत बिचौलियों की तरह लोगों को गलत रूप से कन्विंस कर मंत्रिमंडल विस्तार करवा रहे हैं. इन लोगों ने बीजेपी को यादव और बनियों की पार्टी बना दी है. जबकि एक भी यादव ने एनडीए को वोट नहीं दिया. बनिया समाज के लोगों ने कुछ वोट दिए हैं.

यह भी पढ़ें - 

मंत्री जी की नाराजगी के बाद बुके लेकर मंत्रालय पहुंचीं प्रधान सचिव, सूचना नहीं देने पर दो को किया निलंबित किसान आंदोलन के बीच कृषि कानून को लेकर JDU का दांव, बिहार के लिए की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

Embed widget