एक्सप्लोरर

VIDEO: जब मंच पर फिसल गई CM नीतीश कुमार की जुबान, अपने प्रधान सचिव के लिए कह दी ऐसी बात

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे थे. हालांकि 'स्लिप ऑफ टंग' कोई पहली बार नहीं हुआ है. इसके पहले भी कई बार नीतीश कुमार से ऐसा हो चुका है.

पटना: क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अब चीजें भूलने लगे हैं? शुक्रवार (19 मई) को नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण किया. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले दरभंगा एयरपोर्ट के रिंग बांध की पुनर्स्थापन, पीसीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया. कार्यक्रम के संबोधन के दौरान सीएम नीतीश नाम लेते हुए अपने प्रधान सचिव को ही भूल गए.

दरअसल, जब नीतीश कुमार कार्यक्रम का संबोधन करने लगे तो उन्होंने अपने प्रधान सचिव को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव कह दिया. मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार को अपना प्रधान सचिव बना रखा है. जब वे मंच पर अपने संबोधन में अधिकारी और नेताओं का नाम ले रहे थे इसी दौरान 'स्लिप ऑफ टंग' हुआ और वे यह बात कह गए.

इसके पहले भी हो चुका है ऐसा

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है. इसके पहले भी कई बार नीतीश कुमार से ऐसा हो चुका है. एक बार उन्होंने कहा दिया था- 'प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जब मैं गृह मंत्री था', विधानसभा में नीतीश कुमार ने जब यह दावा किया तो पत्रकार दीर्घा में सन्नाटा सा छा गया था.

कल कर्नाटक जाएंगे सीएम नीतीश कुमार

वहीं मीडिया से सीएम नीतीश कुमार ने बातचीत में कहा कि वह कल (शनिवार) को कर्नाटक जाएंगे. कर्नाटक में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण है. उन लोगों ने आमंत्रित किया है, इसलिए हम जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि जो मुख्यमंत्री बने है उन्होंने भी मुझे बुलाया है. उनसे मेरा पहले से संपर्क है. उनकी जीत जबरदस्त हुई है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी फोन करके बोला है. हम जा रहे हैं. तेजस्वी यादव भी जा रहे हैं. जिस काम का मैंने शुभारंभ किया वह अब दिख रहा है. आगे जब कर देख लेंगे तो आप लोगों को बताएंगे.

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी विपक्षी दलों की एकता का असर है. आगे प्रयास जारी रहेगा. वहीं जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट के फैसले के वह कुछ नहीं कहेंगे. जो भी एक्सपर्ट हैं वह देखेंगे कि आगे क्या कहना है. उनके लिए अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा. जब जरूरत होगी तो वह बताएंगे. 

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham Sarkar: नियमों के उल्लंघन पर धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में पुलिस ने काट दिया चालान, जानिए कितने पैसे देने होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना
बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget