एक्सप्लोरर

India Alliance: 'गलत बात है', पत्रकारों पर पाबंदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार 'इंडिया' गठबंधन से अलग रखते हैं राय, जानिए क्या कहा

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार शनिवार को बख्तियारपुर पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी के मुद्दे पर भी बातचीत की.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का आनावरण कर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी (Ban on Journalists) लगा दी गई है. इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमको नहीं पता है. यह राजीव रंजन बताएंगे. हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं. पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो उन्हें जो सच दिखेगा, अच्छा लगेगा वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे. पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है. सबको अपना अधिकार है. हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं हैं. गलत बात है. केंद्र में जो लोग हैं वही लोग ये सब गड़बड़ी करते हैं. हम तो आपलोगों की इज्जत करते हैं.

अमित शाह पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनलोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं. उनको कोई ज्ञान नहीं है. बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है. बिहार में कितना काम हो रहा है इसकी कोई जानकारी उनलोगों को है? उनलोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है. उनलोगों का कोई वैल्यू नहीं है. केवल उल्टा सीधा बोलना है. आज कल वे लोग परेशान हैं, घबराहट में हैं क्योंकि हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं.

मुआयना के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए कई निर्देश

मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बख्तियारपुर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह विद्यालय बहुत पहले से बनवाया जा रहा था. हम निर्माण कार्य के दौरान बीच-बीच में देखने के लिए यहां आते रहे हैं. अब बहुत अच्छी बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है. इसको हम अच्छा बनवा दिए हैं. वहीं, विद्यालय मुआयना के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो, इसका ख्याल रखें इस विद्यालय भवन के ऊपर पर्याप्त संख्या में सोलर प्लेट लगवाएं, जिससे विद्यालय में आवश्यकता अनुरूप बिजली की आपूर्ति हो सके. इससे काफी सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश ने कड़े तेवर में दिया जवाब, कहा- 'वो लोग आते हैं तो अंड-बंड...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget