एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश के खास मंत्री का बड़ा खुलासा, श्रवण कुमार बोले- जेडीयू विधायकों को दिया जा रहा प्रलोभन

JDU Statement: फ्लोर टेस्ट से पहले मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे विधायकों के पास ठेकेदार भेज रहे हैं.

पटना: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे विधायकों के पास ठेकेदार भेज रहे हैं. प्रलोभन दे रहे हैं. उन्हें पाला बदलने के लिए कहा जा रहा है. उनसे कोई फायदा होने वाला नहीं है. हमारे विधायक सभी मामले की जानकारी हम लोगों को दे रहे हैं. सभी विधायकों को 5:00 बजे शाम में 11 तारीख को बुलाया गया है और मीटिंग में जो सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का निर्देश होगा उसे पर वह अमल करेंगे.

'उनका भविष्य खराब ही होने वाला है'

श्रवण कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए विरोधियों पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अब उनके पास कुछ बचा ही नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारा तो कुछ नहीं होगा, लेकिन उनका भविष्य खराब ही होने वाला है. खबर फैलाई जा रही है कि जेडीयू के कई विधायक लापता हैं और उनका मोबाइल बंद है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. सभी विधायक 11 फरवरी को बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो निर्देश होगा, सभी निर्देश को मानेंगे.

12 फरवरी को होना है फ्लोर टेस्ट

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार का 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि खेला तो होगा. हालांकि, सत्ताधारी पार्टी का दावा है कि उनके पास बहुमत के आंकड़ा से ज्यादा एमएलए हैं. बता दें कि राजग को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की चार विधायकों वाली पार्टी और एक निर्दलीय का भी समर्थन हासिल है. 243 सदस्यों वाली विधानसभा में राजग के विधायकों की संख्या 128 है.

महागठबंधन के पास 114 सदस्य हैं, जिसमें आरजेडी के अलावा कांग्रेस और तीन वामपंथी दल शामिल हैं. महागठबंधन को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए आठ विधायक कम हैं. इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पास एक विधायक है, हालांकि पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Congress Candidate: ...तो अखिलेश प्रसाद सिंह का नाम फाइनल! बिहार से कांग्रेस भेज सकती है राज्यसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget