एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत को चुनाव लड़ाने की तैयारी! इस सीट की हो रही चर्चा, JDU की बैठक में कुछ बड़ा होगा!

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेट निशांत के भी विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है. समर्थकों की मांग है कि निशांत नालंदा की हरनौत सीट से चुनावी मैदान में उतरें.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कमर कस ली है. आज (गुरुवार, 9 अक्टूबर) को नीतीश कुमार अपनी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा भी करने वाले हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी अब चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. यह मांग नीतीश कुमार के समर्थकों ने उनके सामने रखी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि समर्थकों की मांग नीतीश कुमार पूरी करेंगे. 

दरअसल, जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि निशांत कुमार को नालंदा की हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाए. इसको लेकर नालंदा के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की है. 

नीतीश कुमार का गृह जिला है नालंदा

अब माना जा रहा है कि निशांत को नालंदा के हरनौत से लड़ाने पर विचार किया जा रहा है. आज CM आवास पर जदयू की बड़ी बैठक है. इस बैठक में उम्मीदवार तय किए जाने हैं. इस बीच निशांत कुमार के नाम पर भी मंथन होगा. निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका अंतिम निर्णय तो नीतीश कुमार ही करेंगे. 

मालूम हो, नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है और हरनौत सीट से नीतीश कुमार विधायक भी रह चुके हैं. साल 1985 से लेकर 1989 तक वे हरनौत सीट से विधायक रहे. 

10 बजे JDU की अहम बैठक

बिहार चुनाव की तैयारी के लिए JDU के सभी सीनियर नेताओं की एक जरूरी बैठक गुरुवार (9 अक्टूबर) की सुबह 10.00 बजे होने जा रही है. इस बैठक का मुख्य एजेंडा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम चर्चा करना है. वहीं, सीट शेयरिंग के आधिकारिक ऐलान से पहले जेडीयू के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है.

सूत्रों की मानें तो जेडीयू के कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिसमें नालंदा से श्रवण कुमार, राजगीर (नालंदा) से कौशल किशोर, सुपौल से ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, पिपरा (सुपौल) से रामविलास कामत और निर्मली (सुपौल) से अनिरुद्ध प्रसाद यादव प्रत्याशी हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget