एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहारी मजदूर की जम्मू कश्मीर में हुई हत्या को CM नीतीश ने बताया दुखद, कहा- परिवार को मिलेगा उचित सहयोग

दो जून को आतंकियों ने बडगाम जिले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाया था. इसमें बिहार के दिलखुश दास घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

पटना: बिहारी मजदूर (Bihari Laborer) की जम्मू कश्मीर में हुई हत्या (Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir) के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है. हमलोगों की तरफ से जो संभव है, वह किया जा रहा है. उनके परिवार को उचित सहयोग दिया जा रहा है. वहां की सरकार भी उनलोगों की सहायता कर रही है. हमारे यहां के लोग वहां काम करते हैं, उनकी हत्या हो रही है, यह दुखद है. मुझे जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तत्काल इस संबंध निर्देश दिया. इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है.

दो जून को जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हुए आतंकी हमले बिहारी मजदूर दिलखुश दास की हत्या कर दी गई. वह वहां ईंट भट्टे पर काम करता था. दिलखुश पुर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत लाडुगढ़ पंचायत के हटिया टोला के रहने वाला है. बताया जाता है कि आतंकियों ने गुरुवार की देर रात बडगाम जिले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाया था. इसमें बिहार के दिलखुश और पंजाब के गुरदासपुर निवासी गोरिया घायल हो गए. खून से लथपथ दोनों को आनन-फानन में श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिलखुश ने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- Bihar में शराब बैन को लेकर PK का नीतीश कुमार पर तंज, बोले- पूरा बिहार 'पीके' मस्त है और राजा को लग रहा है...

बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का किया मुआयना

मुख्यमंत्री ने उक्त बातें बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन 'बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का मुआयना के दौरान पत्रकारों से कही. दरअसल, सीएम ने शनिवार को बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन 'बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का मुआयना किया. इस दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी. बिहार विधान परिसर के अन्य जगहों का भी सीएम ने मुआयना किया. नीतीश कुमार ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ जब पूर्ण रुप से बनकर तैयार हो जाएगा तो यह काफी आकर्षक और खुबसूरत लगेगा. उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा परिसर के अन्य खाली जगहों पर भी वृक्षारोपण कराएं ताकि यह परिसर और सुसज्जित दिखे.

ये भी पढ़ें- Caste Census के लिए पार्टी फंड से 5 करोड़ देगी VIP, कहा- जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों का भी लिया जाए सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget