एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के मंत्री ने BJP नेता संजय जायसवाल पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने कंटेनमेंट जोन बनाने और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कई अहम फैसले लिये थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के नाम संबोधन में कंटेनमेंट जोन पर ही बल दिया है और लॉकडाउन से बचने का राज्यों से आग्रह किया है.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है. लेकिन सरकार के इस फैसले को उनकी सहयोगी दल बीजेपी के नेता संजय जायसवाल ने गलत बताया था. उन्होंने कहा था," सरकार का ये फैसला मेरी समझ से बाहर है. बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने से वायरस का प्रसार कैसे रुकेगा ये मुझे समझ नहीं आ रहा."

पीएम नरेंद्र मोदी ने कही थी ये बात

हालांकि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से ये अपील की थी कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में चुने. उन्होंने कहा था कि देश को लॉकडाउन से बचाना है. पीएम मोदी के इस अपील के बाद बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा ने बिना नाम लिए बीजेपी नेता संजय जायसवाल पर निशाना साधा. 

 

मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कही ये बात

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, " बिहार में कोरोना पर नियंत्रण के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा जो भी पाबंदियां लगाई गई हैं, उनमें जनहित को सर्वोपरि रखा गया है. फैसले लेने से पहले सर्वदलीय बैठक और उच्चाधिकारियों तथा जिलाधिकारियों के साथ बैठक में घंटों गहन विचार-विमर्श किया गया."

उन्होंने कहा, " बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने कंटेनमेंट जोन बनाने और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कई अहम फैसले लिये थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के नाम संबोधन में कंटेनमेंट जोन पर ही बल दिया है और लॉकडाउन से बचने का राज्यों से आग्रह किया है."

संजय जायसवाल ने उठाए थे सावल 

मालूम हो कि राज्य के नाइट कर्फ्यू के एलान के बाद संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था, " बिहार सरकार ने बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो आज की परिस्थिति में बहुत अनिवार्य हैं. मैं कोई विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से करोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा. "

उन्होंने लिखा था, " अगर करोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी ही होगी. घरों में बंद इन 62 घंटों में लोगों को अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और उनके बाहर नहीं निकलने के कारण बीमारी के प्रसार को रोकने में कुछ मदद अवश्य मिलेगी."

यह भी पढ़ें -

बिहार: बदला लेने के लिए दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, मांग में सिंदूर डालकर हुए फरार

BJP विधायक ने निजी क्लीनिक के डॉक्टरों से लगाई गुहार, कहा- 'हाथ जोड़ता हूं, मरीजों को बचा लीजिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget