एक्सप्लोरर

बिहार: बदला लेने के लिए दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, मांग में सिंदूर डालकर हुए फरार

औद्योगिक थाना के एसएचओ ने बताया कि तीन महीने पहले पीड़िता का भाई प्रेम प्रसंग में गांव की ही युवती के साथ भाग गया था. इसी घटना से नाराज युवती भाइयों ने गैंगरेप घटना को अंजाम दिया है.

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मवेशी चराने निकली नाबालिक लड़की के साथ चार दरिंदों ने हाथ पैर बांधकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. रेप के बाद दरिंदे पीड़िता की मांग में सिंदूर डालकर, उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. बदले की नियत से अंजाम दी गई इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में आ गए हैं. 

भाई की गलती की बहन को मिली सजा

दरअसल, औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 महीने पहले एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था. इस घटना के बाद से युवती के भाइयों मे काफी नाराजगी और आक्रोश था. वे बार-बार युवक के परिवार वालों के साथ मारपीट करते थे. कई बार इस मामले में पंचायत बुलाई गई, लेकिन युवती के भाइयों का गुस्सा कम नहीं हुआ. 

इसी क्रम में 3 महीने बाद बुधवार युवती के भाइयों ने प्रेमी की बहन के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए. इस घटना में तीन-चार लड़कों के साथ ही दो महिला के भी शामिल होने की बात सामने आई है. इधर, बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की को जब लोगों ने देखा तो पीड़िता के परिजनों को सूचना दी.

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया आरोप

सूचना पाकर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर में भर्ती कराया. इस पूरे घटना में पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

इधर, इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. हालांकि, औद्योगिक थाना के एसएचओ ने बताया कि 3 महीने पहले पीड़िता का भाई गांव की ही युवती के साथ भाग गया था. इसी घटना से नाराज युवती भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, CM नीतीश ने किया एलान

सुशील मोदी ने की 18 से अधिक उम्र वालों को मुफ्त टीका देने की अपील, CM नीतीश ने चंद घंटों में कर दिया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget