एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने निजी क्लीनिक के डॉक्टरों से लगाई गुहार, कहा- 'हाथ जोड़ता हूं, मरीजों को बचा लीजिए'

बीजेपी विधायक ने कहा कि आरा शहर के डॉक्टरों को पर्सनली फोन करने पर वे कोई रेस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं. लेकिन उनसे हाथ जोड़ अपील है कि वे लोगों के ऊपर कृपा करें और अपने नर्सिंग होम और क्लीनिक को खोलें.

आरा: कोरोना की दूसरी लहर बिहार में बहुत तेजी से फैल रही है. प्रदेश के सभी जिलों में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं. स्थिति ये है कि अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं. वहीं, निजी क्लीनिक के डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर बैठे हैं. सूबे के आरा जिले में निजी क्लीनिक के बंद होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिले के सभी निजी डॉक्टरों से क्लीनिक खोलने की गुहार लगाई है.

वीडियो जारी कर कही ये बात

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ऐसे में आरा के निजी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से अनुरोध है कि वे रोज कम से कम दो से तीन घंटे के लिए भी अपना निजी क्लीनिक खोलें. मरीज डॉक्टर के इंतजार में तड़प रहे हैं. 

बीजेपी विधायक ने कहा कि आरा शहर के डॉक्टरों को पर्सनली फोन करने पर वे कोई रेस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं. लेकिन उनसे हाथ जोड़ अपील है कि वे लोगों के ऊपर कृपा करें. और अपने नर्सिंग होम और क्लीनिक को खोलें.

डीएम से की ये अपील

पूर्व मंत्री ने कहा, " मैं डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़ता हूं, उनके पैर पड़ता हूं. वे अपने निजी अस्पतालों को खोलें. मरीज कहां जायेंगे?" विधायक कहा कि उन्होंने भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से भी इस संदर्भ में बात कि है, कि आरा शहर के सभी निजी डॉक्टरों की एक मीटिंग बुलाकर उनसे आग्रह करें कि वे अपने निजी क्लीनिक को कम से कम एक-दो घंटे के लिए भी खोले ताकि लोग तड़प-तड़प कर दम न तोड़े. 

उन्होंने कहा, " डॉक्टरों को सोचना चाहिए कि वे दरवाजा बंद कर लेंगे, तो मरीज तड़प-तड़प पर मर जाएंगे. क्या उन्हें लोगों की जरा भी फिक्र नहीं है? मैं एक विधायक नहीं, बल्कि एक नागरिक के नाते आग्रह करता हूं कि डॉक्टर क्लीनिक खोलें. महामारी के समय में मरीजों की मदद करें. उनका इलाज करें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो भोजपुर जिले में लोग तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर हो जाएंगे."

यह भी पढ़ें -

सुशील मोदी ने की 18 से अधिक उम्र वालों को मुफ्त टीका देने की अपील, CM नीतीश ने चंद घंटों में कर दिया एलान

बिहार: 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त में दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, CM नीतीश ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget