एक्सप्लोरर

PM Modi Statement: नीतीश कुमार के बयान पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का निशाना, जानें क्या कहा?

Nitish Kumar News: जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस पर बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है.

पटना: बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है. वहीं, इस पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को टिप्पणी की. उन्होंने नीतीश कुमार के नाम लिए बिना कहा कि 'कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी. I.N.D.I A गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. उनको शर्म भी नहीं आई. I.N.D.I A गठबंधन के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला.

मध्य प्रदेश ने पीएम ने कही ये बातें

मध्य प्रदेश के गुना में पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं? वहीं, इस पर जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन होते हैं नीतीश पर टिप्पणी करने वाले. बीजेपी नेता क्या कर रहे हैं यह पीएम को दिखाई नहीं देता क्या? मणिपुर में वहां की महिलाओं के साथ बीजेपी नेताओं ने क्या किया? दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ बीजेपी के पुलिस वालों ने क्या किया? इस पर सफाई बीजेपी वालों को देनी चाहिए.

जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया

लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था. वह महिलाओं की साक्षरता प्रजनन दर के बारे में बोल रहे थे. नीतीश कुमार अपने बयान को वापस लिए. माफी भी मांग चुके हैं. यह मामला खत्म हो चुका है. बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है. बिहार में काफी काम हो रहा है. यह बीजेपी से देखा नहीं जा रहा है इसलिए जनता को गुमराह कर रही है. आरजेडी ने जो ट्वीट किया उसका जवाब भी बीजेपी नेताओं को देना चाहिए. बता दें कि नीतीश कुमार मंगलवार को सदन में अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान उन्होंने कहा, ''जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न... उसी में वो पैदा हो जाता है. लड़की पढ़ लेती है तो वो करेगा ठीक है लेकिन... करता तो है. जान लीजिए कि संख्या घट रही है. इसमें कमी आई है...''

ये भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Winter Session Live: BJP ने नीतीश-तेजस्वी से मांगा इस्तीफा, कुर्सी उठाई, हंगामे के बाद सदन स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget