एक्सप्लोरर

PM मोदी को अपशब्द कहे जाने के मामले में CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बात

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में कांग्रेस और आरजेडी का नाम लिया है. कहा कि जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है. शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक्स हैंडल से इस मामले में उनका बयान जारी किया गया.

इस एक्स पोस्ट में लिखा गया है, "दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्व. माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं."

'देश की सभी माताओं-बहनों का अपमान'

उधर इस पूरे मामले में बीते गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को जेडीयू सांसद संजय झा ने भी प्रतिक्रिया दी थी. कहा था, "दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए जिस तरह की गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नीचता की पराकाष्ठा है. भारतीय लोकतंत्र और राजनीति को कलंकित करने वाले इस कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी. यह देश की सभी माताओं-बहनों का अपमान है. मिथिला और बिहार की धरती को शर्मसार करने वाली इस नीचता के लिए दोनों परिवारवादी पार्टियों के युवराजों को अविलंब माफी मांगनी चाहिए."

उधर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा है कि दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई गालियां केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी का नहीं, बल्कि पूरे देश की संस्कृति और संस्कारों का अपमान है. हमारे संस्कारों में मां को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- कौन है वो शख्स जिसने कांग्रेस के मंच से दी PM मोदी को गाली? नाम-पता सब जानिए, दरभंगा में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget