एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: 'जेडीयू की सीटें कम...', एग्जिट पोल के नतीजों पर नीतीश कुमार की पार्टी का पहला रिएक्शन

Bihar Lok Sabha Elections Exit Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. वहीं, अब इस पर बिहार में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शरू हो गई हैं.

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है और बयानबाजी शुरू हो गई है. सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने रविवार को कहा कि बिहार में सीटें कम नहीं होंगी. एक दो सीट के लिए मैं नहीं कह सकता. जेडीयू की सीटें कम नहीं हो रही. ये बीजेपी या किसी कैंडिडेट का वोट नहीं है. ये नरेंद्र मोदी का वोट है.
'बीजेपी का मिला है सवर्ण वोट'

अशोक चौधरी ने कहा कि एग्जिट पोल में कहा जा रहा नीतीश जी का वोट बैंक टूटा है उन्हें बता दूं, नीतीश जी का वोट बैंक इंटैक्ट है. नीतीश जी का महादलित, अतिपिछड़ा, बीजेपी का सवर्ण वोट मिला है. राजद को लग रहा कि 15-20 सीट जीतेगी इसलिए एग्जिट पोल को नकार रहे. नीतीश की वजह से एनडीए का वोट बैंक मजबूत हुआ है.

एग्जिट पोल के देखें डेटा

बता दें कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को पिछले चुनाव के मुकाबले नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि उसका दबदबा बरकरार रहेगा. एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 34-38, 'इंडिया' गठबंधन को 3-5 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं.

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 37 व महागठबंधन को तीन सीटों पर जीतता दिखाया गया है, जबकि इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए 36 और इंडिया गठबंधन 3 सीटें जीत सकता है, एक सीट अन्य के खाते में जाने का अनुमान है. वहीं, रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में दो से सात सीटें आ सकती हैं.

उधर, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 29-33 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 7-10 सीटें आ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को लेकर बिहार में सियासत गरमाई, कहीं खुशी तो कहीं गम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget