एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, जेडीयू के इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन, सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता 

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों जेडीयू की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, शुक्रवार को जेडीयू के पूर्व प्रदेश सचिव आज बीजेपी में शामिल हो गए.

पटना: इन दिनों बिहार की राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) बीजेपी में शामिल हो सकती है, लेकिन उससे पहले जेडीयू के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. कई एमएलसी और बड़े पद पर प्रदेश पदाधिकारी जेडीयू को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. जेडीयू के पूर्व प्रदेश सचिव रहे और दलित समाज के नेता पंकज कुमार (Pankaj Kumar) ने आज (19 जनवरी) बीजेपी का दामन थाम लिया. पंकज कुमार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सदस्यता ग्रहण करवाया.

'बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है'

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है. यह चीज किसी और पार्टी में नहीं देखने को मिलती है. उन्होंने नरेंद्र मोदी में अपना आस्था व्यक्त की. पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी. उस पर वे पूरे लगन से काम करेंगे. 

2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी

बता दें कि पंकज कुमार साल 2000 में काशीराम के मार्गदर्शन में बसपा से जुड़े. उन्हें प्रदेश महासचिव बिहार में बनाया गया था. 2010 में पंकज कुमार राजपुर विधानसभा से बसपा से आम चुनाव लड़े, जिसमें 18,500 वोट मिला था. पंकज कुमार 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी. जेडीयू प्रदेश कमिटी में उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया था. पंकज कुमार को नीतीश कुमार के कार्यक्रम के लिए पार्टी प्रभारी भी बनाए गए थे और 16 जिलों के प्रभार में रहे.

पहले भी कई जेडीयू नेता बीजेपी में हो चुके हैं शामिल

वहीं, यह नया मामला नहीं है. इससे पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने जेडीयू का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और जेडीयू से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले जेडीयू के दिग्गज नेता प्रमोद चंद्रवंशी अगस्त महीने में बीजेपी का दामन थाम लिए थे. अक्टूबर महीने में जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे ललन पासवान ने जेडीयू का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. जेडीयू में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले तथा नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे जेडीयू प्रवक्ता तथा पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने भी जेडीयू का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. अब पंकज कुमार ने जेडीयू को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: बिहार में क्या होगा? सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव, अटकलों पर कहा- 'आखिर इस बात को लेकर...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget