एक्सप्लोरर

बिहार में क्या होगा? सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव, अटकलों पर कहा- 'आखिर इस बात को लेकर...'

Tejashwi Yadav Meets Nitish Kumar: बिहार में दरार की अफवाहों पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अपने पिता और आरजेडी चीफ लालू यादव के साथ वो सीएम से मिले.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर लालू प्रसाद के बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे. बैठक के बाद अपने आवास लौटे तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि दरार की अफवाहें ‘‘जमीनी हकीकत’’ से अलग हैं.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे दुख होता है जब आप लोग ऐसे सवाल पूछते हैं जो जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग होते हैं. आखिर इस बात को लेकर इतनी उत्सुकता क्यों है कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कब अंतिम रूप ले सकता है? क्या बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने इसे अपने खेमे में सुलझा लिया है? ’’

माना जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के नेता सीट-बंटवारे को लेकर तेजी से फैसला किए जाने पर जोर डाल रहे हैं. हालांकि, कुछ दिन पहले ही लालू ने इन दावों को खारिज कर दिया था.

अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी के रूप में 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतने वाला जेडीयू इस बार कम संख्या पर सहमत नहीं होगा, जबकि 2019 में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाला आरजेडी विधानसभा में अपनी बेहतर संख्या बल का हवाला देते हुए अधिक सीटें मांगेगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में संकेत दिया है कि जेडीयू प्रमुख के लिए एनडीए के दरवाजे बंद नहीं हैं. अमित शाह के बयान से जुड़े सवाल पर तेजस्वी ने चुटली लेते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं पता. हो सकता है कि आप लोगों को बेहतर जानकारी हो कि अमित शाह क्या कहना चाहते थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जो लोगों के लिए काम करने के एजेंडे से भटकेगी नहीं. आरजेडी और जेडीयू मजबूती से एक साथ हैं और बीजेपी को हराने के लिए लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे.’’

पूर्व में बीजेपी के गठबंधन सहयोगी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल अगस्त में बीजेपी पर उनकी पार्टी जेडीयू को तोड़ने का आरोप लगाते हुए एनडीए से अलग हो गए थे. इसके बाद उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरू की. कुमार ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के गठन में अहम भूमिका निभाई.

Bihar News: हाजीपुर में डबल मर्डर, बदमाशों ने दो दोस्तों को गोली मारकर उतरी मौत की घाट, इलाके में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget