एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश की पार्टी का बड़ा बयान- 'PM मोदी आखिरी बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा', कर दी बड़ी मांग

Independence Day 2023: जेडीयू ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर आप (प्रधानमंत्री) हमेशा मौन रहते हैं. उम्मीद है कि आप इस बार लाल किले से आम जन के हित की बात करेंगे.

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले (Red Fort) से झंडा फहराएंगे. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी ने पीएम मोदी (PM Modi) और बीजेपी (BJP) पर ना सिर्फ निशाना साधा है बल्कि बड़ी मांग कर दी है. नीतीश की पार्टी जेडीयू के ट्विटर हैंडल से सोमवार (14 अगस्त) की सुबह एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के जरिए निशाना साधा गया है.

जेडीयू की ओर से जारी किए गए वीडियो में क्या है?

सोमवार की सुबह जारी किए गए वीडियो के जरिए कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 24 घंटे के बाद लाल किले से देश की जनता को संबोधित करेंगे. तंज कसते हुए कहा गया है कि बीते 9 साल से आपके 'मन की बात' देश ने सैकड़ों घंटे सुनी हैं. जनता से जुड़े मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं लेकिन उम्मीद है कि आप इस बार लाल किले से आम जन के हित की बात करेंगे. देश की जनता उम्मीद कर रही है कि आप मणिपुर पर सच बोलेंगे.

'देश में करें जाति आधारित गणना की घोषणा'

जाति आधारित गणना को लेकर कहा गया कि आपकी पार्टी (बीजेपी) ने बिहार में इसे रोकने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन आप लोग इसमें सफल नहीं हो पाए. अब आप बिहार की जनता से माफी मांगिए और बिहार की तरह ही पूरे देश भर में जाति आधारित करने की घोषणा लाल किले से करें. देश की बहन और बेटियां आपसे बहुत निराश हैं. उम्मीद है कि आप उन सभी बीजेपी नेता पर कठोर फैसला लेने की घोषणा लाल किले से करेंगे जिन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं. उम्मीद है लाल किले से युवाओं के लिए जुमले नहीं उछालेंगे.

जेडीयू ने कहा- ये आपके लिए प्रायश्चित का मौका

वीडियो में आयुष्मान भारत में घोटाले का जिक्र किया गया है. कहा कि आपकी सरकार ने भगवान राम की अयोध्या में कई घोटाले किए हैं. इन सबका सच पूरे देश को बता दीजिए. लाल किले पर आप आखिरी बार तिरंगा फहरा रहे हैं. ये आपके लिए प्रायश्चित का मौका है. देश की नजर आप पर है. उम्मीद है लाल किला से आप सच ही बोलेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: राजनीति के बादशाह हैं लालू! जो भी मिला सिर झुकाया, निरहुआ के मिलने के क्या हैं मायने? उठे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget