एक्सप्लोरर

CM नीतीश या BJP... आज हो जाए लोकसभा चुनाव तो बिहार में क्या होंगे नतीजे? CNX सर्वे में बड़ा खुलासा

Lok Sabha Elections: 2019 के मुकाबले बीजेपी को बिहार में भारी नुकसान होता दिख रहा है. 2019 में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस बार दोनों अलग हैं.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कुछ महीने का अभी वक्त है. सबसे अधिक नजरें बिहार पर टिकी हैं क्योंकि यहां अलग तरह की राजनीति हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विपक्षी एकता मुहिम शुरू की और पहली बैठक पटना में ही हुई. लगातार रणनीति बनाई जा रही है कि कैसे 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर किया जाए. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आज लोकसभा का चुनाव हो जाए तो बिहार में नतीजे क्या होंगे? किसके पाले में कितनी सीटें जाएंगी? इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे (India TV CNX Survey) में बड़ा खुलासा हुआ है. 

सर्वे के अनुसार 2019 के मुकाबले बीजेपी को बिहार में भारी नुकसान होता दिख रहा है. बीजेपी को 20 सीटें, जेडीयू को 7, आरजेडी को 7 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. एलजेपी (R) को 2 सीट, आरएलजेपी को एक सीट और हम को एक सीट मिल सकती है. यानी 24 सीटें एनडीए को जबकि 16 सीटें महागठबंधन को जाती दिख रही हैं. 

क्षेत्र के आधार पर समझें सीटों का समीकरण

सर्वे के अनुसार क्षेत्र के आधार पर सीटों को समझें तो नॉर्थ बिहार में 12 सीटें हैं. यहां से 8 सीटें एनडीए को तो वहीं महागठबंधन को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं. मिथिलांचल में 9 सीटें हैं. यहां से 6 एनडीए को तो 3 महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है. सीमांचल में 3 एनडीए तो 4 महागठबंधन के पाले में जाता दिख रहा है. बता दें कि सीमांचल में अल्पसंख्यक वोट ज्यादा है. इसके अलावा भोजपुर में एनडीए को 7 सीटें तो महागठबंधन को 5 सीट मिल रही है.

सर्वे से समझें किसे कितना प्रतिशत मिल रहा वोट

  • बीजेपी- 34%
  • जेडीयू- 19%
  • आरजेडी- 18%
  • कांग्रेस- 08%
  • एलजेपी- 06%
  • अन्य- 15%

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. बिहार में राजनीति भी अभी अलग चल रही है. बिहार में 2019 में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था. 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार ये दोनों अलग हो गए हैं.

2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजे एक नजर में देखें

जेडीयू को 16 सीट मिली थी.

बीजेपी को 17 सीट मिली थी.

लोजपा को 6 सीट मिली थी.

कांग्रेस को 01 सीट मिली थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राज्यपाल के भोज को JDU-RJD ने किया 'बायकॉट' तो भड़के गिरिराज सिंह, अपनी भाषा में ऐसे समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget