एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राज्यपाल के भोज को JDU-RJD ने किया 'बायकॉट' तो भड़के गिरिराज सिंह, अपनी भाषा में ऐसे समझाया

Giriraj Singh News: दिल्ली के अशोका होटल में बिहार के राज्यपाल ने भोज पर बिहार के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को आमंत्रित किया था. हालांकि सिर्फ एनडीए के सांसद ही पहुंचे थे.

पटनाबिहार में क्राइम और हिंसक घटनाओं से हटकर अब भोज की राजनीति शुरू हो गई है. बीते गुरुवार (27 जुलाई) को बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने दिल्ली के अशोका होटल में बिहार के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को भोज पर आमंत्रित किया था. इस भोज के माध्यम से बिहार के हित को लेकर चर्चा और विकास के मुद्दों पर बातचीत करना था लेकिन जेडीयू-आरजेडी के सांसदों ने भोज का बायकॉट कर दिया. वे भोज में नहीं गए, सिर्फ एनडीए के सांसद ही पहुंच पाए. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपने अंदाज में समझाया है.

गुरुवार (27 जुलाई) को गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है. हमारे देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष राजनीति से हटकर देश और राज्य के विकास के लिए भोज के माध्यम से एक दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करते हैं. यह पुरानी परंपरा चली आ रही है. देश और राज्य की क्या समस्या है आमने-सामने बैठ कर बातें होती हैं. राज्यपाल ने इसके लिए भोज का आयोजन किया था, लेकिन बिहार के सत्ता पक्ष के लोगों ने इस का बहिष्कार कर दिया. इससे साफ पता चलता है कि बिहार के सत्ता पक्ष के लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है. संवाद में भरोसा नहीं है. बातचीत में भरोसा नहीं है. यही कारण है कि इन लोगों ने भोज का बहिष्कार किया है.

आरजेडी ने कहा- मणिपुर की घटना से हम लोग आहत

जेडीयू-आरजेडी के सांसदों द्वारा राज्यपाल के भोज को बायकॉट करने पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भोज में जाने का प्रश्न नहीं उठता है क्योंकि अभी मणिपुर की घटना से पूरा देश दहल रहा है. मणिपुर की घटना से हम लोग आहत हैं ऐसे में भोज करने का कोई औचित्य नहीं बनता है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी को इससे कोई मतलब नहीं है. प्रधानमंत्री खुद मणिपुर की घटना से कोई मतलब नहीं रख रहे हैं और उन्हें देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है. सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल के विस्तार में फंस रहा पेंच! कहीं INDIA कनेक्शन तो नहीं? CM नीतीश खेल रहे 'गेम'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget