एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: विपक्षी एकता मुहिम में CM नीतीश का बढ़ रहा है कद, केजरीवाल का साथ देने पहुंचे दिल्ली, केंद्र को लेकर बोले बहुत कुछ

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार अभी केंद्र की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. शनिवार को कर्नाटक सरकार के शपथ समारोह में पहुंचे थे. वहीं, आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हुए हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में गठित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के एक दिन बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिगं मामले को लेकर कहा कि एक चुनी हुई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती हैं? यह संविधान के खिलाफ है. हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं. हम देश के सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं.

हम केजरीवाल साथ हैं- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है. सभी को एकजुट होना होगा. हम केजरीवाल साथ हैं, ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टी एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा. हम पूरे तौर पर अरविंद केजरीवाल के साथ हैं.

अरविंद केजरीवाल से एक महीने में दूसरी मुलाकात

नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के अपने प्रयासों के तहत केजरीवाल से मुलाकात की. इस दौरान, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे. वहीं, यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात थी. बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी.

विपक्षी एकजुटता की कवायद में जुटे हैं नीतीश कुमार

बता दें कि विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत नीतीश विभिन्न क्षेत्रीय दलों के प्रमुख से मुलाकात कर रहे हैं, जो अभी ठोस रूप नहीं ले सकी है. नीतीश विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने की किसी भी कोशिश के लिए कांग्रेस को बेहद अहम मानते हैं. वहीं, केजरीवाल उन गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार के शपथ समारोह में नहीं आमंत्रित किया था. इस समारोह को विपक्षी दलों द्वारा विपक्षी एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: Bihar: आरसीपी सिंह बोले- 'हमसे लड़ने की औकात नहीं...मेरी बेटी जवाब देगी, CM नीतीश की शराब बंदी को बताया 'फेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget