एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे को लेकर क्या है सरकार का मकसद? सीएम नीतीश के बयान से सबकुछ हुआ साफ

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि बिहार में भू-सर्वेक्षण से जमीन विवाद में 46.69% कमी आई है.

Bihar Land Survey: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास 'संकल्प' में शनिवार को गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करें तथा अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई करें.

नीतीश कुमार ने जमीन विवाद से संबंधित अपराध में आई कमी पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'पहले 60 प्रतिशत से अधिक अपराध जमीन विवाद के कारण होते थे. अब यह घटकर 46.69 प्रतिशत रह गया है. सरकार ने जमीन विवादों को कम करने के लिए पूरे राज्य में विशेष हवाई सर्वेक्षण और भूमि बंदोबस्त अभियान शुरू किया है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए.'

'अपराध पर नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए.  गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कानून का शासन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की 'सर्वोच्च प्राथमिकता' है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार कुमार ने कहा, 'सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी'.

सीएम ने पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने का आग्रह किया. 

पुलिस विभाग में होगी बहाली

मुख्यमंत्री ने संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिए तथा इस संबंध में आवश्यक उपाय किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य पुलिस में विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 नये पदों के सृजन की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 1,06,436 पुलिस कर्मी सेवारत हैं तथा शेष रिक्तियों को भरने के प्रयास जारी हैं.

सीएम ने कहा, ' बिहार पुलिस में करीब 30,000 महिलाएं कार्यरत हैं, जो भारत के किसी भी राज्य के लिए सबसे ज़्यादा है. हमने पुलिस बल और राज्य सरकार की अन्य सेवाओं में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है.' 

पर्यटन बढ़ावा पर सीएम का जोर

बाद में, मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसके दौरान उन्होंने अधिकारियों को पुनौरा धाम जानकी मंदिर के विकास कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. पुनौरा धाम जानकी मंदिर सीतामढ़ी जिले में एक हिंदू तीर्थ स्थल है, जिसे सीता माता का जन्मस्थान माना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस स्थल के विकास के लिए पहले ही 72.47 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे को लेकर नया अपडेट, नीतीश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget